फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bharat Gaurav Tourist Train: Will provide a tour of eight religious places in the country

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन: कराएगी देश के आठ धार्मिक स्थलों की यात्रा, 5 फरवरी को आगरा कैंट से होगी रवाना,

Sun, 07 Dec 2025 06:49 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sun, 07 Dec 2025 06:49 AM IST
सार

आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जा रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 767 यात्रियों को लेकर रवाना होगी। इसमें एसी-टू में 49 सीटें, एसी थ्री में 70 सीटें एवं स्लीपर में 648 सीटों पर बुकिंग करा सकेंगे।

विज्ञापन
Bharat Gaurav Tourist Train: Will provide a tour of eight religious places in the country
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन। - फोटो : रेलवे

विस्तार

भारत गौरव ट्रेन यात्रियों को देश के आठ धार्मिक स्थलों विष्णुपद मंदिर (गया), पुरी जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क मंदिर (ओडिशा), कोलकाता, गंगासागर, वैद्यनाथ धाम (जसीडीह), काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी), राम मंदिर, हनुमानगढ़ी (अयोध्या) की यात्रा कराएगा। 9 रात व 10 दिन के टूर पैकेज पर 5 फरवरी से आगरा कैंट से चलने वाली पर्यटक ट्रेन में यात्री आगरा कैंट, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या और बनारस से चढ़ सकेंगे।
विज्ञापन


आईआरसीटीसी द्वारा चलाई जा रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन 767 यात्रियों को लेकर रवाना होगी। इसमें एसी-टू में 49 सीटें, एसी थ्री में 70 सीटें एवं स्लीपर में 648 सीटों पर बुकिंग करा सकेंगे। इकोनामी श्रेणी (स्लीपर क्लास) के लिए प्रति यात्री को 19110 रुपये व (5-11वर्ष) के बच्चे को 17950 रुपये देने होंगे। स्टैंडर्ड श्रेणी (3एसी क्लास) के लिए प्रति यात्री को 31720 रुपये व प्रति बच्चे (5-11 वर्ष) का पैकेज का मूल्य 30360 रुपये है। पीआरओ मनोज सिंह ने बताया कि यात्रियों को ईएमआई की सुविधा आईआरसीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी एवं गैर सरकारी बैंक से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed