फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bhagwan mahaveer ka janmotsav manaya

भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव पर गूंजे जयकारे

Mon, 26 Apr 2021 01:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
bhagwan mahaveer ka janmotsav manaya
झांसी। जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव रविवार को महानगर में धूमधाम से मनाया गया। कोरोना संक्रमण के चलते श्रावक-श्राविकाओं ने घर पर रहकर प्रभु का पूजन कर भक्ति कर दीप जलाए। वहीं, नगरा स्थित जैन मंदिर में श्रावक-श्राविकाओं ने प्रभु को पालना झुलाया।
विज्ञापन

भगवान महावीर के जन्मकल्याणक महोत्सव पर लगातार दूसरे साल रथयात्रा का आयोजन नहीं हो सका। कोरोना संक्रमण के चलते घरों मेें ही श्रावक-श्राविकाओं ने प्रभु का पूजन किया। सुबह श्रावक-श्राविकाओं ने घर की छत और बालकनी में धर्म ध्वज फहराया। इसके बाद वाद्ययंत्र बजाकर जन्म की खुशियां मनाई गईं। श्रावकों ने घर में प्रभु महावीर का पूजन किया। वहीं शाम को आरती और पालना झुलाने का कार्यक्रम हुआ। उधर, नगरा स्थित महावीर दिगंबर जैन पंचायती चौबीसी मंदिर में श्राविकाओं ने प्रभु महावीर के बाल रूप की यात्रा निकाली। मंदिर में प्रभु के बाल रूप को पालना झुलाकर माता त्रिशला को बधाई दी गई। इसके साथ ही आरती में श्रावक-श्राविकाएं जमकर झूमे। इस मौके पर आशीष जैन, ज्ञानचंद्र जैन, विमल जैन, पारुल जैन, प्रमिला जैन, सविता जैन, ममता जैन, शोभा जैन, मंजू जैन, मधु जैन व भावना जैन मौजूद रहीं।
विज्ञापन

भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाएं
झांसी। जन चेतना युवा समिति द्वारा भगवान महावीर की जयंती मनाई गई। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भगवान महावीर के सिद्धांत जियो और जीने दो को अपनाने पर बल दिया। मुकेश सिंघल ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षा पर अमल करके हम महामारी से खुद को और राष्ट्र को बचा सकते हैं। इस मौके पर विशाल जैन, सौरभ जैन, रामनारायण शर्मा, बल्लन पुरोहित, तौफीक अहमद, अरविंद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, नीता अग्रवाल, दीप्ति व अलका सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed