फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bhagat Singh had a special attachment to Bundelkhand

भगत सिंह को बुदेलखंड से था खास लगाव

Wed, 29 Sep 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh had a special attachment to Bundelkhand
झांसी। अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के मौके पर शहर भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत को बुंदेलखंड से खास लगाव था। जिसके चलते वह कई बार यहां पर आए।
विज्ञापन

जयंती के मौके पर बुंदेली वीर मंच द्वारा विचार संगोष्ठी आयोजित हुई। इतिहासकार डॉ. चित्रगुप्त ने कहा कि भगत सिंह अंग्रेजी शासन पर अपनी क्रांतिकारी गतिविधियाें अंजाम देकर बुंदेलखंड आते थे। एक बार वह सदाशिव मलकापुरकर के साथ बबीना के जंगलों में बम का परीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। बम का सफल परीक्षण होने पर वह काफी प्रसन्न हुए थे। इस मौके पर डॉ. अंजनी कुमार श्रीवास्तव, रामेश्वर गिरी, मृदुल कुमार, संतोष गुप्ता, शत्रुघ्न खरे, मुकेश कुमार ने भगत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बुंदेलखंड युवा समृद्धि संस्थान द्वारा भगत सिंह की जयंती रवीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर महेश पांडेय, रजत त्रिपाठी, सुभाष चौरसिया, पंकज गांधी, किशन गुप्ता, अमर सिंह, मयंक, मनोज आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतीक द्विवेदी ने कहा कि अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता भगत सिंह के राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर अखिल उत्तम पटेल, समरेंद्र प्रताप सिंह, हिमांशु राय, शिवांशु नगाइच, अमृत राज पटेल, अंकित श्रीवास्तव, अजेंद्र नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण द्वारा भगत सिंह के सपनों का भारत और आज का युवा विषय पर संवाद हुआ। इसमें प्रोफेसर सुनील काबिया ने कहा कि आज का युवा भगत सिंह के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का व्रत ले सकता है। युवा कवि सम्मेलन मोहम्मद नईम ने संयोजन में हिंदी विभाग के सभागार में हुआ। ललित कला संस्थान में पेंटिंग और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक डॉ. सुनीता ने बताया कि 70 छात्रों ने अपनी भागीदारी की। संचालन मोहम्मद नईम एवं आभार डॉ. पुनीत विसारिया ने किया।

नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन कार्यालय में भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस खास दिन पर कारखाने से सेवानिवृत्त हो चुके पेंशनरों को समस्याओं के समाधान के लिए एक कमरा आवंटित किया गया। जिसका नाम शहीद भगत सिंह रखा गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव के मुरलीधर ने किया। भारतीय जनता पार्टी के सदस्य कुंवर लाखन सिंह आस्ता ने बलिदानी शहीद अमर सिंह की जयंती पर नमन किया। इस मौके पर श्याम सुंदर तिवारी, गोविंद प्रताप सिंह, टीकाराम, लोकेंद्र सिंह, प्राण सिंह आदि मौजूद रहे। नेताजी सुभाष फाउंडेशन द्वार मोहन नेपाली की अध्यक्षता में भगत सिंह की जयंती मनाई। कार्यक्रम में डॉ. राम सनेही श्रीवास्तव, आदित्य दुबे, मृत्युंजय कुमार, अनिल झा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed