फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bhaat of jaggannath swami distributed among devotees

जगन्नाथ स्वामी का बांटा भात, लगे जयकारे

Mon, 15 Jul 2019 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
bhaat of jaggannath swami distributed  among devotees
भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के सात घर लौटने की खुशी में गंधीगर टपरा पर भात ‌वितरण किय?
जगन्नाथ स्वामी का बांटा भात, लगे जयकारे
विज्ञापन

झांसी। मौसी के घर नौ दिन रहने के बाद भगवान जगन्नाथ स्वामी अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रविवार को वापस अपने घर लौटे। इस खुशी में महानगर के भक्तों ने श्री भगवान जगन्नाथ स्वामी मंदिर समिति के संयोजन में लोगों को भात वितरण किया और जय जगन्नाथ के जयकारे लगाए।

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया पर भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा पुरी धाम के साथ ही देश के अन्य कई शहरों में धूमधाम से निकाली जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पुरी में भगवान जगन्नाथ स्वामी अपनी मौसी के घर जाते हैं। वहां से वापस होकर वह अपने घर यानी मुख्य मंदिर में लौटते हैं। इसी खुशी में उनके भक्त जगह - जगह प्रसाद में भात का वितरण करते हैं। रविवार को भात का वितरण गंधीगर के टपरा पर हुआ। श्रद्धालुओं ने मृदंग, ढोल की ताल पर भजन गाए और भक्ति रस में विभोर होकर नृत्य किया। लोग जय जगन्नाथ के जयकारे में डूब गए। इस अवसर पर शिवा नौराही, संजय नौराही, राकेश लाक्षाकार, राघव वर्मा, रवीश त्रिपाठी, पीयूष रावत, आलोक वर्मा, मनमोहन गेड़ा, मुकेश वर्मा, भरत सेठ, आलोक उपाध्याय, अतुल किलपन, राकेश गेड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed