{"_id":"5dd1a9988ebc3e54c76ea6fd","slug":"betwa-river-aarti-like-as-ganga-jhansi-news-jhs152771462","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा की तरह होगी बेतवा की आरती, खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की तरह होगी बेतवा की आरती, खाका तैयार
Mon, 18 Nov 2019 04:31 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 04:31 AM IST
विज्ञापन
बेतवा नदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड की गंगा मानी जाने वाली बेतवा को भी पूजा जाएगा। इस जीवनदायिनी नदी की रोज आरती होगी। इसके लिए सुंदर घाट बनाए जाएंगे। आवागमन को भी सुलभ बनाया जाएगा। इस काम पर दस करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार ओरछा की मार्केटिंग भी करेगी। प्रमुख शहरों व धार्मिक स्थलों पर ओरछा के महत्व को दर्शाने वाले होर्डिंग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश सरकार विजन डॉक्यूमेंट के तहत ओरछा के राजा महल, किला, शीशमहल, चतुर्भुज मंदिर का विकास कराएगी। साफ-सफाई और सड़कों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर पर्याप्त संख्या में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी, ताकि बेतवा की आरती के दौरान बाहर से आने वाले पर्यटकों को आवागमन में परेशानी न हो। इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार बजट उपलब्ध कराएगी। साथ ही कार्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी (सीएसआर) व मंदिर ट्रस्ट से भी योगदान लिया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या से पहले संवरेगा ओरछा
मध्यप्रदेश सरकार की अयोध्या में मंदिर निर्माण होने से पूर्व ओरछा को संवारने की योजना है। ओरछा के श्रीराम का अयोध्या से सीधा नाता है। मान्यता है कि श्रीराम दिन में यहां और रात में अयोध्या में निवास करते हैं। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ओरछा के जरिये सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश देने जा रही है।
विज्ञापन
संस्कृति विभाग की ओर से ओरछा में बेतवा नदी की गंगा नदी की तर्ज पर आरती की योजना तैयार की गई है। साथ ही ओरछा में स्थिति ऐतिहासिक स्थलों को भी संवारा जाएगा। जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
- अक्षय सिंह, जिलाधिकारी - निवाड़ी
निवाड़ी के आगे जोड़ा जाएगा ओरछा
पिछले वर्ष मध्यप्रदेश का 52वां जिला निवाड़ी बनाया गया था। इसके अंतर्गत ओरछा आता है। अब शासन निवाड़ी के आगे ओरछा जोड़ने जा रहा है।