{"_id":"5fd26b4e8ebc3e3bfe500565","slug":"betawa-vihar-flate-repaire-in-one-year-jhansi-news-jhs183171790","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में बनकर तैयार होंगे बेतवा विहार के फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में बनकर तैयार होंगे बेतवा विहार के फ्लैट
विज्ञापन
झांसी। साल भर के लंबे इंतजार के बाद झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा बेतवा विहार में टूबीएचके और थ्रीबीएचके फ्लैटों के निर्माण के टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लिया गया है। फ्लैटों के निर्माण कार्य पर 22 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाऐंगे। साल में निर्माण कार्य को पूरा करने की अवधि को तय किया गया है। जबकि आधे से अधिक फ्लैटों की बुकिंग की जा चुकी है।
ग्राम बूढ़ा में जेडीए ने 38.71 हेक्टेयर जमीन पर बेतवा विहार कॉलोनी को विकसित किया था। कॉलोनी में अलग-अलग प्रकारों के 914 भूखंडों को आवंटित किया गया था। जेडीए ने कॉलोनी की खाली पड़ी 20.40 वर्ग मीटर जमीन पर चार मंजिला इमारत में 88 टूबीएचके व 64 थ्री बीएचके फ्लैटों के निर्माण की योजना को तैयार किया था। योजना को तैयार कर फ्लैटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई थी। जिसके तहत टूबीएचके फ्लैटों के लिए 32 व थ्रीबीएचके फ्लैटों में 41 लोगों की बुकिंग की गई थी। टूबीएचके फ्लैट 20 लाख व थ्रीबीएचके फ्लैट की कीमत 30 लाख रुपये तय की गई है। जबकि बुकिंग के एवज में जेडीए में दस फीसदी की रकम भी जमा की गई थी। लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी होने के कारण निर्माण कार्य को शुरू नहीं किया सका था। लेकिन अब टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
बेतवा विहार में फ्लैटों के निर्माण के टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। सप्ताह भर के भीतर ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा करने की अवधि एक साल तय की गई है। सर्वेश कुमार दीक्षित, जेडीए उपाध्यक्ष