फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Betawa new bridge nirman work start after load test

लोड टेस्ट होने के बाद वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा बेतवा का नया पुल

Sat, 06 Mar 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Betawa new bridge nirman work start after load test
झांसी। झांसी-खजुराहो मार्ग पर बेतवा नदी पर नोटघाट के समानांतर नया पुल बनकर तैयार हो गया है। इसका लोड टेस्ट होना बाकी है। भार वहन करने की क्षमता के परीक्षण में पास होने के बाद इस नए पुल से यातायात शुरू कर दिया जाएगा। अप्रैल तक पुल गाड़ियों के लिए खोले जाने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) द्वारा झांसी से मध्य प्रदेश के खजुराहो तक 186 किलोमीटर लंबे फोरलेन हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। सड़क का निर्माण 2018 में शुरू किया गया था और पूरा 2020 में होना था, लेकिन अभी भी काम जारी है। कई स्थानों पर अतिक्रमण होने की वजह से निर्माण में देरी हो गई। लेकिन, बेतवा नदी पर नए पुल का निर्माण कर लिया गया है। ये पुल पुराने नोटघाट के पुल के समानांतरण (बराबर) बनाया गया है। बेतवा नदी के बीचों बीच 11 पिलर पर ये नया पुल खड़ा किया गया है। नदी की चौड़ाई 650 मीटर है, लेकिन ये पुल 900 मीटर लंबा बनाया गया है। पुल के निर्माण पर 44 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च की गई है। पुल बनकर तैयार हो चुका है। अगले माह अप्रैल में इसका लोड टेस्ट होगा। इसमें पास होने पर पुल वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल पर आवागमन शुरू होने से हाइवे पर झांसी से निवाड़ी तक का यातायात भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

60 साल पुराना है नोटघाट पुल
झांसी। बेतवा नदी को पार करने के लिए 1960 में नोटघाट पुल का निर्माण किया गया था। जबकि, इससे पहले दोनों ओर से आवागमन नाव से होता था। नाव इतनी बड़ी होती थी कि उसमें ट्रक, बस जैसी गाड़ियां भी चली जाती थीं। लेकिन, बारिश के दौरान नदी में पानी बढ़ जाने पर आवागमन बंद हो जाता था। नया पुल बन जाने के बाद इसे बंद करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ी समयसीमा भी खत्म होने को, निर्माण अधूरा
झांसी। झांसी - खजुराहो फोरलेन के निर्माण का काम नवंबर 2020 में पूरा होना था। लेकिन, कोरोना काल में काम बाधित होने तथा कई स्थानों पर अतिक्रमण होने की वजह से तय अवधि में काम पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद प्रशासन ने निर्माण पूरा करने की डेड लाइन मार्च 2021 तय की थी। लेकिन, इस अवधि में भी सड़क निर्माण पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed