फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   best bichobh se loti sardi, barsat ke aasar

पश्चिमी विक्षोभ से लौटी ठंड, बरसात के आसार

Wed, 15 Jan 2020 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
best bichobh se loti sardi, barsat ke aasar
नगर में मंगलवार को मौसम ने फिर एक बार करवट बदली। सुबह से ही सारे दिन सूर्य बादलों में छाए रहे। शहर ?
पश्चिमी विक्षोभ से लौटी ठंड, बारिश के आसार
विज्ञापन

झांसी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को मौसम में हुए बदलाव से ठंडक फिर लौट आई। सुबह से ही महानगर में बदली छाई रही, इस वजह से अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

पिछले दो-तीन दिनों से कड़ाके की धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस था। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से चलीं हवाओं की वजह से मंगलवार को महानगर में बदली छाई रहने से धूप नहीं निकल पाई। इस वजह से अधिकतम पार सात डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 17 पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पांच किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलीं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बुधवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं। 17 जनवरी को अच्छी बारिश होने की संभावना है। 18 को भी हल्की वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed