फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   belly dance ne romannchit kiya

बैले डांस और मयूर पंख आसन ने किया रोमांचित

Fri, 31 May 2019 02:08 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Fri, 31 May 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
belly dance ne romannchit kiya
sports - फोटो : amarujala
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में बृहस्पतिवार को एरियल नेशनल चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इसमें झांसी, महाराष्ट्र व तमिलनाडु के बालक - बालिकाओं ने 25 मीटर की रेशम की साड़ी पर रोप मल्लखंभ की तरह हैरतअंगेज आसान प्रस्तुत किए। इनमें मयूर पंख आसन, बैले डांस, पश्चिमोताशन आदि रहे।
विज्ञापन

स्टेडियम में चैंपियनशिप का शुभारंभ शाम को हुआ। इस मौके पर झांसी की दीपशिखा कुशवाहा ने हैड सूट, मयूर पंख, चेंबूर महाराष्ट्र के आजिक्य रहाणे ने सिल्क पर बैले डांस, तमिलनाडु के नवीलम ने बैक फील्डिंग, पश्चिमोताशन, पांडिचेरी के अरुण ने वॉयलिवर सहित कई आसनों का प्रदर्शन किया। इसके अलावा अन्य खिलाड़ियों ने पद्मासन, हस्तासन, मयूरासन का भी रोमांचक प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 23 राज्यों राजस्थान, तमिलनाडु, उड़ीसा, महाराष्ट्र , उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना आदि के 507 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे पहले हनुमान जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया और ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट राम प्रकाश, मल्लखंभ फेडरेशन इंडिया के अध्यक्ष डा. रमेश इंदोलिया, डा. एनएस सेंगर, प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, एरियल स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष संजीव सरावगी, आयोजन सचिव अनिल पटेल, किरण वर्मा, रवि प्रकाश परिहार, अरिंदम घोष, देवेंद्र नगरिया, प्रदीप खर्द, संजय पटवारी, डा. महेंद्र गुप्ता, डा. के गणेश, बद्री प्रसाद सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed