फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bekavu hui kar ne chatri me mari takkar, bridh ki mot

बेकाबू हुई कार ने छतरी में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत

Mon, 25 Jan 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
bekavu hui kar ne chatri me mari takkar, bridh ki mot
मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। - फोटो : ???? ????
बेकाबू हुई कार ने छतरी में मारी टक्कर, वृद्ध की मौत
विज्ञापन

झांसी। बेकाबू हुई कार ने इलाइट चौराहा स्थित एक छतरी में टक्कर मार दी। चपेट में आकर एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शनिवार रात इलाइट चौराहा स्थित एक छतरी के नीचे वृद्ध सो रहा था। रात करीब ढाई बजे जेल चौराहा की तरफ आई बेकाबू कार ने छतरी में टक्कर मार दी। छतरी पर सो रहा एक वृद्ध कार की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छतरी पूरी तरह उखड़ गई। आसपास सो रहे लोग बाल-बाल बच गए। चालक गाड़ी लेकर जीवनशाह तिराहा की तरफ भाग निकला। खबर मिलते ही नवाबाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जब तक चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायल वृद्ध को मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed