{"_id":"5e3c73c78ebc3ee5bc0e2f6b","slug":"beheaded-jhansi-news-jhs1594253138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से लापता हाईस्कूल के छात्र की सिर कुचलकर हत्या, रेलवे मैदान में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता हाईस्कूल के छात्र की सिर कुचलकर हत्या, रेलवे मैदान में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। तीन दिन से लापता हाईस्कूल के एक छात्र की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव रेलवे के एसी शेड के पीछे रेलवे मैदान में पड़ा मिला। पास में खून से सना पत्थर और शराब की खाली बोतल और पानी के पाउच पड़े मिले हैं। इस मामले में मुहल्ले की एक दसवीं के छात्र समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गांव बिजौली निवासी विक्रम अहिरवार का बेटा विशाल अहिरवार (16) दसवीं का छात्र था। वह श्याम करन इंटर कालेज में पढ़ रहा था। परिवार वालों के अनुसार 4 फरवरी की शाम को कोचिंग से घर लौटा था इसी दौरान उसके मोबाइल पर उसके दोस्त का फोन आया था। फोन सुनने के तुरंत बाद वह घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। घर वालों ने सभी जगह तलाशा लेकिन कहीं पता नहीं चला। पांच फरवरी को प्रेमनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। बृहस्पतिवार की सुबह एसी शेड के पीछे रेलवे मैदान में एक शव पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची। आस-पड़ोस के लोग भी इकट्ठा हो गए। पहचान विशाल के रूप में हो गई। सिर बुरी तरह से कुचला गया है। शव के पास में ही शराब की बोतल और पानी के पाउच मिले हैं जिससे साफ है कि यहां दारू पार्टी भी हुई थी। विशाल की हत्या क्यों की गई यह तो साफ नहीं हुआ है लेकिन इसके पीछे कहीं न कहीं प्रेम प्रसंग माना जा रहा है। इस मामले में बबीना निवासी हरेंद्र समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसएसपी डी प्रदीप कुमार ने बताया कि नामजद की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।