फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Beeda Temporary sub registrar office built in Sarmau

बीडा: सारमऊ में बनाया अस्थायी सब रजिस्ट्रार कार्यालय

Fri, 09 Feb 2024 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Feb 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Beeda Temporary sub registrar office built in Sarmau
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के लिए चिह्नित ग्रामों में से सबसे पहले सारमऊ की जमीनों के बैनामे कराए जाने हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। निबंधन विभाग की टीम दिन भर ग्राम सारमऊ में डेरा डाले रही। बैनामे कराने के लिए गांव के पंचायत भवन में अस्थायी तौर पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय बना दिया गया है।
बीडा के लिए झांसी सदर तहसील के 33 गांवों की 14,225 हेक्टेअर जमीन ली जा रही है। इसके लिए प्रशासन की ओर से तेजी से तैयारियां जारी हैं। सबसे पहले ग्राम सारमऊ की जमीन लेने की तैयारी है। सारमऊ में 765 गाटा संख्या की जमीन ली जानी है, जिसमें 3168 सह खाताधारक हैं, जबकि किसानों की संख्या 800 है। यहां ग्रामीणों को जमीन का 616 करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा 4.18 करोड़ रुपये परिसंपत्तियों व 64.67 लाख रुपये पेड़ों का मुआवजा दिया जाएगा। बैनामों के लिए ग्रामीणों को सब रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं आना होगा। बल्कि, ग्राम सारमऊ के पंचायत भवन में बृहस्पतिवार को अस्थायी तौर पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय बना दिया गया है। यहां दिन भर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही। वहीं, सब रजिस्ट्रार सुभाष चंद्र ने बताया कि निबंधन विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर लीं गईं हैं। सारमऊ में अस्थायी सब रजिस्ट्रार कार्यालय बना दिया गया है। लेखपत्र आते ही बैनामे शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

0000000
अंबावाय में आईं 65 आपत्तियां
सारमऊ के बाद बीडा के लिए ग्राम अंबावाय की जमीन लेने की तैयारी है। यहां चिह्नित जमीन पर आपत्तियां मांगी गईं थीं। इस पर 65 आपत्तियां आईं हैं। इनके निस्तारण के लिए नायब तहसीलदार मुकेश कुमार की अगुवाई में टीम गठित की गई है, जिसमें जल निगम, वन विभाग, लघु सिंचाई विभाग व लोक निर्माण विभाग के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। बृहस्पतिवार को जल निगम के सहायक अभियंता मुकेश कुमार, वन दरोगा पीएस भदौरिया गांव में डेरा डाले रहे। इस दरम्यान वन विभाग व पीडब्लूडी से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण किया गया। दो दिन और आपत्तियां निस्तारित की जाएंगी। इसके अलावा ग्रामीण अपनी आपत्ति सदर तहसील के सभागार व लेखपाल अमित कुमार के मोबाइल नंबर 7905739459 पर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
कागजी स्टांप पर होंगे बैनामे
बीडा के लिए ली जाने वाली जमीनों के बैनामे ई-स्टांप पर नहीं, बल्कि कागजी स्टांप पर किए जाएंगे। इसके लिए कोषागार से स्टांप लिए जा रहे हैं। बता दें कि कोषागार में लगभग 80 करोड़ रुपये के कागजी स्टांप रखे हुए हैं। ई-स्टांपों के प्रचलन में आने से कागजी स्टांपों का उपयोग नहीं हो रहा है। ऐसे में बीडा के बैनामों में इन कागजी स्टांपों का उपयोग किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर कानपुर से भी कागजी स्टांप मंगाए जाएंगे। वैसे भी शासन की ओर से पूर्व में सरकारी बैनामों में कागजी स्टांप पेपर का उपयोग करने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed