फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bed entrance exam topper

मनीषा ने यू-ट्यूब से की पढ़ाई, प्रदेश के टॉप चार में जगह बनाई

Sun, 06 Sep 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bed entrance exam topper
मनीषा मिश्रा - फोटो : REPORTERS
झांसी। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शहर की मनीषा शर्मा ने राज्य स्तर पर चौथी रैंक हासिल कर झांसी का नाम रोशन किया है। उन्होंने बिना कोचिंग किए ही यू-ट्यूब की मदद से पढ़ाई की और सफलता हासिल कर ली। वह सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड निवासी मनीष ने बताया कि पहली बार ही उन्होंने बीएड की प्रवेश परीक्षा दी है। परीक्षा देने के पहले उन्होंने नहीं सोचा था कि वह प्रदेश के टॉप पांच विद्यार्थियों में जगह बना पाएंगी। उनका उद्देश्य अच्छी रैंक हासिल कर सरकारी कॉलेज में स्थान प्राप्त करना था। उन्होंने बताया कि वह यू-ट्यूब की मदद से तैयारी परीक्षा की तैयारी करती रहीं। कोई कोचिंग नहीं की। अपने सिलेबस को बांट लिया। उसी हिसाब से रोज छह से सात घंटे तैयारी करती रहीं। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ वह खुशी से झूम उठीं। वह सिविल सर्विसेज की भी तैयारी कर रही हैं। अभी वह बीएड में प्रवेश लेंगी। उनके पिता विपिन कुमार मिश्रा पेशे से वकील और मां अलका मिश्रा ग्रहणी हैं। उनकी बड़ी बहन भी हैं, जो बीएड कर रही हैं। उन्होंने आगामी परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के कुछ टिप्स सुझाते हुए कहा कि ज्यादा घंटे पढ़ने पर जोर नहीं दें। सिलेबस को बांट लें और उसी हिसाब से तैयारी करें। जितनी भी देर पढ़ें, उतनी देर का चैप्टर पूरी तरह क्लियर हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं मनीषा
मनीषा मिश्रा शुरू से ही पढ़ाई में तेज रही हैं। आईसीएसई बोर्ड से दसवीं की परीक्षा उन्होंने 92 फीसदी और बारहवीं की 91 प्रतिशत अंकों से पास की है। अभी वह स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed