फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed Entrance Exam: Control Room will solve the problems faced in filling the form 24 hours, know where to complain

बीएड प्रवेश परीक्षा : फार्म भरने में आ रही दिक्कतों का 24 घंटे समाधान करेगा कंट्रोल रूम, जानें कहां करें शिकायत

Sat, 15 Feb 2025 01:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
B.Ed Entrance Exam: Control Room will solve the problems faced in filling the form 24 hours, know where to complain

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा फार्म शुक्रवार रात 12 बजे बीयू की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in ऑनलाइन हो गए है। इसके साथ ही फार्म भरने में आने वाली दिक्कत का निदान करने के लिए कंट्रोल रूम ने काम शुरू कर दिया है, जो 24 घंटे मदद करेगा।

बीयू प्रशासन का दावा है कि फार्म भरने की प्रक्रिया काफी सरल बनाई गई है ताकि अभ्यर्थियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। फार्म न सिर्फ प्रदेश बल्कि किसी भी राज्य का अभ्यर्थी फार्म भर सकता है। चूंकि आगामी वर्ष से बीएड चार वर्ष का इंटीग्रेटेड कोर्स शुरू होगा इसलिए अनुमान है कि इस बार चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थी फार्म भरेंगे। चूंकि परीक्षा फार्म ऑनलाइन 24 घंटे किसी भी समय भरा जा सकता है, इसलिए अभ्यर्थियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम ने भी 24 घंटे काम करना शुरू कर दिया है। यहां कर्मचारियों की तैनाती शिफ्ट के हिसाब से लगा दी गई है।
विज्ञापन




कंट्रोल रूम प्रभारी डाॅ. सुनील त्रिवेदी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर लैंडलाइन फोन नंबर 0510-2441144 हैं, इस पर अभ्यर्थी सुबह 10 से रात आठ बजे तक फोन करके मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कंट्रोल रूम पर फोन नं. 9151019697 व 9151019698 के साथ कर्मियों की ड्यूटी लगा गई है, जिस पर 24 घंटे समस्या का निदान होगा। यदि कोई अन्य दिक्कत फार्म भरने में आ रही हैं तो अभ्यर्थी फोन नं. 9151019695 पर संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed