फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   B.Ed: 13494 candidates filled their choices, fee has to be deposited by 25th

बीएड : 13494 ने भरी चाॅइस 25 तक जमा करनी होगी फीस

Sun, 17 Aug 2025 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
B.Ed: 13494 candidates filled their choices, fee has to be deposited by 25th
झांसी। बीएड काउंिसलिंग के पहले चरण में 13494 छात्र-छात्राओं ने कॉलेज की चाॅइस भरी है। इन्हें सीट का आवंटन कर दिया गया है। अब इन अभ्यर्थियों को 25 अगस्त तक फीस जमा करनी होगी। इसके बाद 27 अगस्त से दूसरे चरण चरण की काउंिसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

प्रदेश के 69 जिलों के 751 केंद्रों पर बीएड की 2.40 लाख सीटों पर प्रवेश के लिए एक जून को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। इसका परिणाम 17 जून को जारी किया गया। इसके बाद 3.04 लाख अभ्यर्थियों की पहले चरण की काउंसलिंग 30 जुलाई से शुरू हुई। बीएड प्रवेश परीक्षा के समन्वयक प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों को 12 अगस्त तक कॉलेज की चॉइस भरने का मौका दिया गया था।
विज्ञापन

13494 अभ्यर्थियों ने पहले चरण की काउंिसलिंग में हिस्सा लेकर पसंदीदा कॉलेज की चॉइस भरी।
सीट आवंटन करने के बाद अब छात्र-छात्राओं को फीस जमा करने के लिए 25 अगस्त तक का समय दिया गया है। वहीं, दूसरे चरण की काउंिसलिंग के दौरान अभ्यर्थी 27 से 29 अगस्त तक पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 तक चॉइस फिलिंग करनी होगी। एक सितंबर को सीट आवंटन किया जाएगा। चार सितंबर तक फीस जमा करके छात्र-छात्राएं सीट कंफर्म करवा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed