फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Became the UP Junior cricket selection committee chairman Arvind

अरविंद बने उप्र जूनियर क्रिकेट चयन समिति के चेयरमैन

Sat, 25 Jul 2015 11:41 PM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sat, 25 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Became the UP Junior cricket selection committee chairman Arvind
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर क्रिकेट चयन समिति का चेयरमैन
विज्ञापन
अरविंद कपूर को बनाया गया है। इस नियुक्ति पर झांसी के क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई।   
जूनियर वर्ग ( अंडर 14, अंडर 16 एवं अंडर 19) चयन समिति का अध्यक्ष बने पूर्व रणजी खिलाड़ी अरविंद कपूर ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि चयन में पारदर्शिता हो तथा उत्तर प्रदेश की जूनियर वर्ग की टीमें अपनी सफलता का क्रम जारी रखें, यही उनका प्रयास होगा। वर्ष 2010 से समिति में चयनकर्ता रहे अरविंद कपूर  वर्ष 92 से 98 तक उत्तर प्रदेश और रेलवे की ओर से रणजी ट्राफी में शिरकत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा क्रिकेटरों में अपार प्रतिभा है। चयन समिति का काम अच्छे से अच्छा खिलाड़ी चुनने का होता है। उल्लेखनीय है कि पूर्व रणजी खिलाड़ी को एसोसिएशन ने अपनी टैलेंट सर्च समिति में भी गोपाल शर्मा, रिजवान शमशाद, ज्ञानेंद्र पांडेय के साथ जगह दी है। अपनी उपलब्धि के लिए माता - पिता व पत्नी को श्रेय देने वाले अरविंद के मुताबिक  स्थानीय प्रतिभाओं के लिए अब और अच्छा मौका है कि वह बेहतरीन प्रदर्शन करें और अपनी जगह टीम में बनाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed