फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   became fir on inliglle colonizers

अवैध कॉलोनाइजरों पर लगवाया जाएगा गैंगस्टर

Mon, 07 Oct 2019 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
became fir on inliglle colonizers
became fir on inliglle colonizers

विज्ञापन
झांसी। महानगर में मानक के विपरीत व बिना मानचित्र के बनी कॉलोनियों पर जेडीए ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। इसके लिए जेडीए द्वारा अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया जा रहा है। उपाध्यक्ष के अनुसार अवैध कॉलोनाइजरों व भूमाफियाओं पर एफआईआर दर्ज कराकर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, कुछ लोगों के साथ धोखाधड़ी करने पर जेडीए ने कोतवाली क्षेत्र के दो चर्चित भूमाफियाओं पर थाना कोतवाली में रविवार को एफआईआर दर्ज कराई है। जिससे शहर भर के भूमाफिओं व अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।
महानगर में अवैध कॉलोनियों का मकड़जाल फैला हुआ है। शहर में लगभग पचास कॉलोनियां ही जेडीए द्वारा स्वीकृत व मानक के अनुरूप हैं। जबकि, सौ से अधिक कॉलोनियां व मुहल्ले विकसित किये जा चुके हैं। इन अवैध कॉलोनियों का मानचित्र जेडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया है। फ्लैटों व मकानों को बेचते समय कॉलोनाइजरों द्वारा लोगों से सड़क, पानी, बिजली, नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं देने का वादा किया जाता है, साथ ही कॉलोनी को जेडीए से स्वीकृत बताकर मोटी रकम में प्लॉटों व मकानों को बेच दिया जाता है। लेकिन बिक्री के बाद कॉलोनाइजर कन्नी काट जाते हैं, जिसके चलते लोग नगर निगम व प्रशासनिक अफसरों के चक्कर लगाते रहते हैं। लेकिन, अवैध कॉलोनी होने के कारण इनको सुविधाएं आसानी से नहीं मिल पाती हैं। जिससे लोगों को परेशानियों का समाना करना पड़ता है। भूमाफियाओं द्वारा लोगों को लगातार ठगा जा रहा है। जिसको लेकर झांसी विकास प्राधिकरण ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए शहर भर में बनी अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कराया जा रहा है। एक माह के भीतर ही शहर की अवैध कॉलोनियों को चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। कॉलोनियों के चिह्नित होने के बाद ही जेडीए द्वारा एफआईआर दर्ज कराकर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। गरौठा निवासी कांति देवी व ककरबई निवासी सीमा तिवारी की तहरीर पर जेडीए के आग्रह पत्र के साथ थाना कोतवाली में नत्थू कुशवाहा व कदीर खान पर रविवार को थाना कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। जिसको लेकर शहर भर के अवैध कॉलोनाइजरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

शहर भर में मानक के विपरीत व अवैध कॉलोनियों की शिकायतें मिल रही थीं। जिसको लेकर शहर भर में विकसित की गई अवैध कॉलोनियों को चिह्नित कराया जा रहा है। चिह्नित होने के बाद कॉलोनाइजरों पर एफआईआर दर्ज कराकर गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेश कुमार दीक्षित, उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed