फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   beating of young man trashes

मीट की दुकान पर काम करने वाले की पीटकर हत्या

Sat, 01 Feb 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
beating of young man trashes
झांसी। बृहस्पतिवार रात थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के भोजला गांव में मीट की दुकान पर ग्राहक बुलाने को लेकरपड़ोसी दुकानदार से दूसरी दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति का विवाद हो गया। दुकानदार ने अपने साथी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। प्राइवेट पार्ट में लात लगने से दूसरी दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भोजला निवासी छोटेलाल की इलाके में मीट की दुकान है। यहां पर गांव का रहने वाला राम हजूर (45) काम करता था। छोटेलाल की दुकान के पास ही गांव के दो लोगों की भी मीट की दुकान है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम ग्राहक बुलाने को लेकर राम हजूर का पड़ोसी दुकानदार से विवाद हो गया। इसके चलते दोनों ने राम हजूर को पीटना शुरू कर दिया। प्राइवेट पार्ट में लात लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट कर दोनों मौके से भाग गए। उपचार के लिए रामहजूर को मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed