फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   beat social activist in badagaon

जनचौपाल लगाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

Sun, 22 Dec 2019 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
beat social activist in badagaon
झांसी। छह दिन पहले बड़ागांव में जनचौपाल लगाना एक सामाजिक कार्यकर्ता को भारी पड़ गया। जनचौपाल में एक लिपिक के खिलाफ आई शिकायतों से नाराज उसके भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर कार्यकर्ता को दौड़ा- दौड़कर पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लिपिक के भतीजे समेत बारह अज्ञात लोगाें पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव निवासी चेतन ओझा ने 15 दिसंबर को क्षेत्र मेें जनचौपाल आयोजित की थी। इसमें नगर पंचायत के एक लिपिक के खिलाफ जनता ने तमाम शिकायतें की थीं। पुलिस के अनुसार लिपिक के खिलाफ आई शिकायतों से उसका भतीजा नाराज हो गया। सामाजिक कार्यकर्ता को सबक सिखाने के लिए शनिवार दोपहर बारह बजे लिपिक के भतीजे ने अपने साथियों के साथ बस स्टैंड पर चेतन ओझा को घेर लिया। उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीटा। वे उन्हें घसीटते हुए मैदान की तरफ ले गए। वहां भी उनको जमकर पीटा। लोगों ने बीचबचाव करने का भी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। मारपीट में वह घायल हो गए। उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र में भर्ती कराया गया। पूरे घटनाक्रम का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस भी हरकत मेें आ गई। पीड़ित की शिकायत पर बड़ागांव थाने में विवेक पटैरिया समेत बारह अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed