फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Be careful, now cyber thugs are entering houses through courier

सावधान रहिए, अब कोरियर के रास्ते घरों में घुस रहे साइबर ठग

Wed, 25 May 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Be careful, now cyber thugs are entering houses through courier
झांसी। साइबर अपराधी अपना शिकार तलाशने को नया-नया तरीका आजमा रहे हैं। अब मोबाइल पर बैंक डिटेल पूछने के बजाए घरों पर कोरियर भेजकर ठगी करने का काम कर रहे हैं। कोरियर के जरिए स्क्रैच कार्ड भेजकर इनाम जीतने का लालच दिया जाता है। यह कोरियर नामी कंपनियों के नाम से भेजा जाता है। इससे लोग आसानी से भरोसा कर लेते हैं। इनाम के लालच में जालसाज को आसानी से अपना बैंक डिटेल बता देते हैं। पुलिस का कहना है जांच-पड़ताल में यह बात भी सामने आई कि अधिकांश लोगों ने कुछ समय पहले इन्हीं ऑनलाइन साइट से खरीददारी की थी। शातिर जालसाजों ने डेटा में सेंध लगाकर सीधे उपभोक्ता के घरों तक जा पहुंचे। उधर, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी का कहना है जागरूकता से ही साइबर अपराधों से बचा जा सकता है। लोगों से अक्सर यह अपील की जाती है कि किसी के भी साथ अपनी बैंक डिटेल साझा न करें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- केस एक- पीतांबरा कॉलोनी निवासी सीमा ने एक प्रतिष्ठित ऑनलाइन कंपनी से पिछले माह खरीददारी की थी। कुछ दिनों पहले उनको कंपनी से एक कोरियर मिला। इसमें कंपनी के नाम का स्क्रैच कार्ड था, जिसमें भाग्यशाली ग्राहक के नाते उनको तीन लाख रुपये इनाम देने की बात कही गई थी। कार्ड के साथ मोबाइल नंबर था। कंपनी का कोरियर होने के नाते भरोसा करके उन्होंने नंबर मिलाया। जालसाज ने पैसा क्रेडिट करने के बहाने बैंक डिटेल लेकर खाते से पचास हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन

- केस दो- हंसारी निवासी हरिश्चंद्र श्रीवास प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने भी कुछ समय पहले ऑनलाइन कंपनी से खरीददारी की थी। कुछ दिन बाद उनको उसी कंपनी के नाम का कोरियर मिला। इसमें भी स्क्रैच कार्ड था। उनके खाते से भी साइबर ठग ने बैंक डिटेल लेकर बीस हजार रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन- प्रेमनगर के नगरा मोहल्ला निवासी राजीव श्रीवास्तव के पास भी इसी तरह एक कंपनी से कोरियर भेजा गया। उनको भी स्क्रैच कार्ड के जरिए घरेलू उपकरण जीतने का लालच दिया गया। उनके खाते से भी जालसाज ने 18 हजार रुपये उड़ा दिए।

केस चार- सीपरी बाजार के नंदनपुरा निवासी राजीव बुधौलिया के घर में भी पिछले हफ्ते जानी-मानी ऑनलाइन कंपनी से कोरियर आया था। उनके खाते से भी जालसाज ने 23 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed