{"_id":"594d6de64f1c1b25588b486a","slug":"bbc-best-to-study-science","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान की पढ़ाई के लिए बीबीसी बेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान की पढ़ाई के लिए बीबीसी बेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
collage
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
विज्ञान की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए बिपिन बिहारी कॉलेज बेस्ट है। अनुशासन और पढ़ाई के मामले में बीबीसी की गिनती सर्वोच्च कॉलेजों में होती है। बीएससी के बायो और मैथ वर्ग के लिए कॉलेज में 320-320 सीटें हैं। प्रवेश फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून है।
बीबीसी को नैक द्वारा बी ग्रेड दिया जा चुका है। मौजूदा समय में यहां स्नातक और परास्नातक कोर्सों को मिलाकर कॉलेज में लगभग 1800 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इनमें से 1400 यानी कि 77 फीसदी छात्राएं कॉलेज में पढ़ रही हैं। यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। विज्ञान की पढ़ाई के मामले में बिपिन बिहारी कॉलेज का बुंदेलखंड में कोई जोड़ नहीं है। कॉलेज में बायो और मैथ वर्ग के छात्रों के लिए 320-320 सीटें हैं। इनकी फीस लगभग 1200 रुपये प्रति वर्ष है। कॉलेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने 30 जून तय कर रखी है। फॉर्म भरने के बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा।
बॉक्स..
उच्च शिक्षा निदेशक पढ़ चुके तारीफ
कुछ समय पहले बीबीसी आए उच्च शिक्षा निदेशक ने कॉलेज की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि प्रदेश के दस शीर्ष कॉलेजों की सूची में अगर बीबीसी का नाम नहीं होगा, तो वो लिस्ट अधूरी मानी जाएगी।
विज्ञापन
बॉक्स..
विज्ञान का पहला कॉलेज है
बिपिन बिहारी इंटर कॉलेज का पहले नाम मैक डॉनल्ड हाईस्कूल था। इसके प्राचार्य रहे बिपिन बिहारी बनर्जी ने सन् 1959 में बीबीसी की स्थापना की थी। तब बीबीसी आगरा यूनिवर्सिटी से संबद्ध था और बुंदेलखंड में विज्ञान का पहला कॉलेज था। यह कॉलेज छात्र राजनीति के लिए नहीं बल्कि शिक्षण के मामले में जाना जाता है। यहां से सन् 1971 में पढ़े हुए ओपी रावत मौजूदा समय में चुनाव आयुक्त हैं। वहीं, अनिल श्रीवास्तव हाईकोर्ट के जज हैं। सेवानिवृत्त एयर वाइस मार्शल जेवी सिंह भी बीबीसी के पढ़े हुए हैं। इसके अलावा हमीरपुर की राठ विधानसभा की विधायक मनीषा अनुरागी, पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, मध्य प्रदेश के पूर्व प्रमुख सचिव देवेंद्र सिंघल, रेलवे में इलाहाबाद के सीसीएम प्रमोद पांडेय, सीएमओ झांसी डॉ. विनोद कुमार यादव भी बीबीसी के छात्र रहे हैं। मौजूदा प्राचार्य डॉ. एमएम पांडेय ने भी वर्ष 1988 में यहां से पीएचडी की है।
वर्जन..
पढ़ाई, अनुशासन के लिए जाना जाता
कॉलेज में छात्राओं के लिए सबसे सुरक्षित माहौल है। बीबीसी पढ़ाई और अनुशासन के लिए जाना जाता है। नशा मुक्त, नकल मुक्त कॉलेज है बीबीसी। - डॉ. एमएम पांडेय, प्राचार्य।