{"_id":"604a6d528ebc3ed7f81914e7","slug":"baza-damru-see-trisool-jhansi-news-jhs1906334130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजा डमरू, चमका त्रिशूल शिव बरात पर रास्ते भर बरसे फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजा डमरू, चमका त्रिशूल शिव बरात पर रास्ते भर बरसे फूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महाशिवरात्रि पर पूरा शहर शिवमय हो उठा। कई इलाकों में धूमधाम से शिव बारात निकली गई। बड़ाबाजार स्थित मुरली मनोहर मंदिर से मढ़िया महादेव के लिए भव्य शिव बरात का नजारा मनोहर था। शिवजी का स्वरूप हाथ में डमरू, त्रिशूल लेकर बढ़ रहा था। उनके इर्द गिर्द भूतप्रेत खुशी में नृत्य कर रहे थे। एक से एक खूबसूरत झांकी सभी को मोह रही थी। राम लक्ष्मण सीता के स्वरूप देखते ही बन रहे थे। भगवान विष्णु व अन्य देवता भी शिव की जयजयकार कर रहे थे। प्रसन्न मुद्रा में ऋषि-मुनि घोड़ों पर सवार थे। राजा, महाराजा सभी की आवभगत कर रहे थे। महिलाएं कलश यात्रा के बीच मंगल गीत गा रही थीं। डीजे पर भजनों की धुन पर बच्चे नाच रहे थे। रास्ते भर पुष्प वर्षा हुई। शिव बरात का यह दृश्य जिसने देखा वह भावविभोर हो गया।
बड़ा बाजार के मुरली मनोहर मंदिर से परंपरागत तरीके से पूरी साज-सज्जा के साथ भव्य बरात निकली। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा ने दूल्हा बने भगवान शिव का तिलक किया। सदर विधायक रवि शर्मा ने आरती उतारी। उनकी अगुवाई में रघुनाथ जी मंदिर तिराहा से होते हुए बारात आगे बढ़ी। पीले वस्त्र पहनकर महिलाएं भी शामिल थी। दर्जनों डीजे एवं बैंड-बाजे भी साथ चल रहे थे। युवा पूरे रास्ते बैंड, बाजे एवं डीजे की धुन पर थिरकते चल रहे थे। बरात के स्वागत में जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने स्टॉल लगाए थे।
बरात में औघड़दानी के संग विचित्र वेशधारी गण हर-हर महादेव का उद्घोष करते हुए साथ चल रहे थे। रघुनाथ जी मंदिर तिराहा से होते हुए सिंधी तिराहा, मिनर्वा तिराहा से होकर बारात मढ़िया महादेव पहुंची। उसके पहुंचते ही पूरा परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्घाुलओं ने मढ़िया महादेव पहुंचकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया और उनसे अभीष्ट कामना की। यात्रा के साथ महापौर रामतीर्थ सिंघल, अभिषेक भार्गव, बसंत गोलवलकर, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, किरण राजू बुकसेलर, विभाग प्रचारक अजय, कुलदीप, सतीश अग्रवाल, जगदीश चौहान, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अंकुर दीक्षित, संजीव लाला, अमित साहू, विनोद अवस्थी, पंकज गुप्ता, हिमांशु दुबे, संजीव तिवारी, गोकुल दुबे, अखिलेश अग्रवाल, कमल सहगल, रविकांत, जीत, नितिन सरावगी, हरिओम, योगेंद्र भार्गव, पवन साहू, गिरिजा तिवारी, कुसुम कुशवाहा, धीरा रायकवार, राधा रायकवार, जमुना देवी समेत हजारों की संख्या में शिवभक्त मौजूद थे।
विज्ञापन
उधर, श्रीमहाकालेश्वर जी महाराज सेवा समिति के बैनर तले बाहर बड़ागांव गेट सुंदरपुरी का बाग से महाकालेश्वर राजाबाबा की भव्य बारात निकाली गई। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन एवं पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास ने भगवान का पूजन-अर्चन करके आरती उतारी। दर्जनों की संख्या में शामिल डीजे भक्ति संगीत बजाते चल रहे थे। बग्गी में तरह-तरह की वेषभूषाओं में सजे बाराती रहे थे। इस दौरान राजेश पुरोहित, संजीव शर्मा, विजय दीक्षित, राघव वर्मा, जमुना, कमल किशोर, विशाल गुप्ता, आकाश निगम समेत अन्य मौजूद रहे। बारात के पश्चात रात्रि में अभिषेक हुआ। इसी तरह शहर के विभिन्न अन्य इलाकों में भक्तों ने भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकाली।