फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   basic school time has been changed

स्कूलों का समय बदला

Thu, 02 May 2019 01:02 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Thu, 02 May 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
basic school time has been changed
school - फोटो : demo
 भीषण गर्मी और तेज धूप के चलते अब कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी व निजी स्कूल सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे। इनमें सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड और इनसे मान्यता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं।
विज्ञापन

मई की शुरूआत हो चुकी है। जनपद में भीषण गर्मी और तेज लपट चल रही हैं। गर्म मौसम का प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य पर न पडे़। ऐसे में जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी के निर्देश पर स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज कुमार पांडेय और बीएसए हरिवंश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जिले में अधिक गर्मी और लू पड़ रही है। इसे देखते हुए सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं राजकीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा। इनमें सीबीएसई व आईसीएसई के भी स्कूल शामिल है। उनके अनुसार सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य इस निर्देश का कड़ाई से पालन करेंगे। इधर, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर शिक्षक एसोसिएशन ने स्कूलों के समय में हुए परिवर्तन पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed