{"_id":"68016063bfb6afed550a9abc","slug":"basic-education-officer-inspected-the-schools-of-bangra-jhansi-news-c-332-1-ban1001-101186-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बंगरा के विद्यालयों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बंगरा के विद्यालयों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
- चौकरी में निर्माणाधीन विद्यालय की जांची गुणवत्ता
- विद्यालयों में कम छात्र नामांकन होने पर जताई नाराजगी
बंगरा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार ने बृहस्पतिवार को बंगरा ब्लॉक के आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। झांसी से बंगरा ब्लॉक के विद्यालयों में पहुंचकर कई बिंदुओं पर शिक्षकों से सवाल-जवाब किए गए। विद्यालयों में कम छात्र नामांकन होने पर नाराजगी जताई और छात्र-छात्राओं के नए एडमिशन के लिए प्रधानाध्यापकों और अध्यापकों को शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए एडमिशन बढ़ाने के निर्देश दिए। घुराट के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों से शिक्षण संबंधी जानकारियां प्राप्त की। ग्राम चौकरी पहुंचकर विद्यालय में बन रही निर्माणाधीन विद्यालय की गुणवत्ता की जांच की और ठेकेदार को निर्देशित किया।