{"_id":"5d3ca6fd8ebc3e6cd2581bfe","slug":"basball-tournament-in-maleshiya-jhansi-news-jhs144566742","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष ने जीता बेसबॉल टूर्नामेंट, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष ने जीता बेसबॉल टूर्नामेंट, भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
विज्ञापन
basball tournament in maleshiya
- फोटो : REPORTERS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मलेशिया के कुआलालम्पुर में 17 से 21 जुलाई तक हुई तृतीय अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल प्रतियोगिता में सीपरी बाजार के आवास विकास निवासी आयुष ने भारत की तरफ से खेलकर स्वर्ण पदक दिलाया। इसमें भारत के अलावा मलेशिया, जापान, कोरिया, सिंगापुर, श्रीलंका की टीमों ने प्रतिभाग किया।
आयुष ने बताया कि बेसबॉल में भारत की टीम ने पहले राउंड से ही मैचों में अपना दबदबा बरकरार रखा और चारों राउंड के लीग मैच जीतकर भारत को पहले सेमीफाइनल और बाद में फाइनल तक पहुंचाया। फाइनल में भारत का सामना सिंगापुर से हुआ, जिसमें भारत ने 15-12 से चैंपियनशिप जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लगातार तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाई। झांसी आगमन पर उनका स्वागत किया गया। अब भारतीय टीम वर्ष 2020 में टोक्यो में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
आयुष ने बताया कि उन्होंने पहला मैच नैनीताल में खेला और अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता जीती। उन्होंने कहा कि इस खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से कोई मदद न मिलने से वह निराश हैं।
विज्ञापन
क्या है बेस बॉल खेल?
यह खेल एक विशेष बल्ले और गेंद से खेला जाने वाला अमेरिकी खेल है। इस खेल में दोनों टीमों के नौ-नौ खिलाड़ी होते हैं। बल्ला गोल होने के कारण गेंद को मारना मुश्किल होता है और गेंद भी बल्लेबाज को बगैर टप्पे के फेंकी जाती है। इसकी पिच हीरे के आकार की होती है, जिसके चार बेस होते हैं। यह बेस रन लेने के लिए बनाए जाते हैं। बल्लेबाज बॉल को मारने के बाद बैट वहीं पर छोड़कर बेस की ओर भागता है। जितने बेस पर दौड़कर वह पहुंचेगा, उसके उतने ही रन गिने जाते हैं।