{"_id":"6750c1d24cb1b56eca071598","slug":"baruasagars-aarti-and-amrita-selected-in-state-level-kho-kho-team-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-447222-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बरूआसागर की आरती और अमृता का प्रदेशस्तरीय खो खो टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बरूआसागर की आरती और अमृता का प्रदेशस्तरीय खो खो टीम में चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जबलपुर के पाटन स्टेडियम में 5 से 9 दिसंबर तक प्रदेशस्तरीय खेलो इंडिया अस्मिता खो खो लीग आयोजित होगी। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए बरूआसागर की आरती कुशवाहा का चयन जूनियर टीम में और अमृता का चयन सब जूनियर टीम में किया गया है। चयनित दोनों खिलाड़ी फिजिकल एजुकेशन सोशल वेलफेयर फाउंडेशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। फाउंडेशन के चेयरमैन हैप्पी चावला, बृजेंद्र यादव, फुटेरा प्रधान बालमुकुंद कुशवाहा, प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र, सिद्धार्थ, उमाशंकर पांडेय, एडगर जेराल्ड आदि ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद