फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   baruasagar waterfall will be tourists allure

पर्यटकों को लुभाएगा बरुआसागर का झरना

Fri, 16 Jul 2021 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
baruasagar waterfall will be tourists  allure
पर्यटकों को लुभाएगा बरुआसागर का झरना
विज्ञापन

झांसी। सालों से बदहाली की मार झेल रहे बरुआसागर झरने के हालात जल्द ही संवर जाएंगे। पर्यटन विभाग द्वारा झरना व मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जिसके तहत मंदिरों के जीर्णोद्धार के साथ ही झरने पर आधुनिक सोलर लाइटाें को लगाया जाएगा। वहीं संकरी पुलिया का निर्माण कर चौड़ा किया जाएगा। विभाग द्वारा पचास लाख रुपए खर्च किए जाएंगे।
लगभग चार दशक पहले स्वामी शरणानंद सरस्वती द्वारा झांसी मऊरानीपुर मार्ग स्थित बरुआसागर झरने के पास स्वर्गाश्रम की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत झरना परिसर में स्थित मंदिरों की देखरेख शुरू की गई थी। प्राचीन मंदिर होने के कारण धीरे-धीरे श्रद्धालुओं का जमावड़ा होने लगा था। बारिश के मौसम में झरने से गिरता पानी लोगों के लिए काफी आकर्षण का केंद्र बन जाता है। जिससे यह स्थल पर्यटकों की पहली पसंद बन गया था। लेकिन रखरखाव का अभाव होने के कारण मंदिरों के साथ ही परिसर काफी उजाड़ हो गया है। झरने के पास स्थित पुलिया काफी संकरी होने के कारण हर समय जाम की स्थिति रहती है। झरना व मंदिरों के विकास के लिए पर्यटन विभाग द्वारा पहल करते हुए योजना को तैयार किया था। जिसके तहत परिसर में स्थित सभी मंदिरों का जीर्णोंद्धार, मुख्य मार्ग स्थित पुलिया का चौड़ीकरण, झरना स्थल पर सोलर लाइटें, सैलानियों व श्रद्धालुओं के बैठने के लिए आधुनिक बेंचे, मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग के निर्माण के साथ ही कई कार्यों को कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरके रावत ने बताया कि बरुआसागर में स्थित मंदिरों के जींर्णोद्धार के साथ ही झरना का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। निदेशालय द्वारा पचास लाख का बजट दिया गया है। निर्माण कार्य को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed