फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Baruasagar's member dies after being hit by roadways bus, grandson is serious

रोडवेज बस की चपेट में आने से बरुआसागर के सभासद की मौत, नाती गंभीर

Sun, 12 Dec 2021 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Baruasagar's member dies after being hit by roadways bus, grandson is serious
झांसी। मऊरानीपुर-झांसी राजमार्ग में निवाड़ी के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से बरुआसागर नगर पालिका में वार्ड 11 के सभासद झुंडेलाल कुशवाहा (55) की मौत हो गई। हादसे में उनका नाती नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज मेें भर्ती कराया गया था लेकिन, हालत में सुधार न होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बरुआसागर के धतरपुरा निवासी झुंडेलाल कुशवाहा नगर पालिका के सभासद थे। उनकी अदरक की बड़ी आढ़त है। सभासद तागादे के सिलसिले में शनिवार सुबह अपने नाती नीरज पुत्र नंदराम के साथ निवाड़ी के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। वहां निवाड़ी जिले के मुड़ार के पास सामने से आ रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। झुंडेलाल बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके सिर पर भी चोट आई, जबकि नीरज छिटक कर दूर जा गिरा और बेहोश हो गया।
विज्ञापन

हादसा होते ही ड्राइवर बस छोड़कर भाग निकला। आसपास के लोग भी वहां जुट गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में निवाड़ी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए पुलिस उनको लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां डॉक्टरों ने झुंडेलाल को मृत घोषित कर दिया। नीरज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया गया लेकिन देर शाम हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। उधर, सभासद की मौत की सूचना मिलते ही उनके समर्थक मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। परिजनों तक सूचना पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीस साल से सभासद थे झुंडेलाल
झुंडेलाल पिछले बीस साल से वार्ड संख्या 11 से सभासद थे। उनकी अच्छी छवि होने से इलाके में उनका दबदबा था। घर में भरा-पूरा परिवार है। बड़ा बेटा नंदराम एवं मंझला राजू कारोबार में हाथ बंटाते हैं जबकि सबसे छोटा जयप्रकाश जन अधिकार पार्टी का नगर अध्यक्ष है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed