फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Baruasagar palika adhyach rejian

Jhansi News: अफसरों से नाराज बरुआसागर की पालिका अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Sat, 24 Dec 2022 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Baruasagar palika adhyach rejian
बरुआसागर (झांसी)। नगर पालिका अध्यक्ष हरदेवी ओमी कुशवाहा ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर त्यागपत्र दे दिया। पालिका अध्यक्ष स्थानीय अफसरों के रवैये से नाराज बताई जा रहीं हैं। पालिका अध्यक्ष का कहना है कि उन पर अफसरों द्वारा बोर्ड बैठक बुलाने का दबाव बनाया जा रहा था। मौजूदा हालात में वह काम नहीं कर पा रहीं हैं।
विज्ञापन

दोपहर को पालिका अध्यक्ष हरदेवी कुशवाहा अपने पति ओमी कुशवाहा और समर्थकों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित पत्र में स्थानीय अफसरों के रवैये को गैर जिम्मेदार ठहराया। कहा कि बृहस्पतिवार को स्थानीय अफसरों ने बैठक बुलाने के लिए उन्हें धमकाया। पूर्व सभासद की ओर से पालिका अध्यक्ष एवं कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पालिका के खिलाफ कोर्ट में रिट याचिका दाखिल की गई। उन्होंने कहा कि पालिका अध्यक्ष को अपने विवेक से बोर्ड बैठक बुलाने का अधिकार है लेकिन, स्थानीय अफसर बोर्ड बैठक बुलाने के लिए भी दबाव बना रहे हैं। उन्होंने इस पत्र को ही अपना त्यागपत्र बताते हुए इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

इस्तीफा देने को भटकती रहीं पालिका अध्यक्ष
पालिका अध्यक्ष इस्तीफा देने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची लेकिन, यहां जिलाधिकारी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद वह कैंप कार्यालय पहुंची, यहां भी डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी। यहां तैनात कर्मचारियों ने उनको कलक्ट्रेट भेज दिया। कलक्ट्रेट में वह एडीएम कार्यालय पहुंची। यहां भी कर्मचारियों ने इस्तीफा लेने से इंकार कर दिया। आखिरकार अध्यक्ष ने जिलाधिकारी कार्यालय में रिसीविंग सेंटर पर अपना त्यागपत्र रिसीव कराया और वहां से वापस लौट गईं। बताया जाता है कि 30 दिसंबर तक उनका कार्यकाल है लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed