{"_id":"62153b01c5616358cf10552c","slug":"bars-will-get-their-house-mudvara-s-rachna-will-enjoy-the-hill-jhansi-news-jhs2154998199","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालुओं को मिलेगा अपना घर, मड़ावरा की रीछना पहाड़ी पर मौज करेगा कुनबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालुओं को मिलेगा अपना घर, मड़ावरा की रीछना पहाड़ी पर मौज करेगा कुनबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। ललितपुर जिले के मड़ावरा रेंज मेें रीछ भालुओं की संख्या अधिक होने के कारण वन विभाग द्वारा रीछना पहाड़ी के आसपास के इलाके को संरक्षित कर रीछ भालू संरक्षण केंद्र बनाने की योजना को तैयार किया था। योजना को विभाग के मुख्यालय से हरी झंडी मिल चुकी है। जिस पर करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग द्वारा मार्च से काम शुरू किया जाएगा। यहां भालू अपने कुनबे के साथ मौज करेंगे, इस घर में बाहरी लोग प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
ललितपुर जिले में वन विभाग की आठ रेंज हैं। जिसमें 74136.60 हेक्टेयर क्षेत्रफल में घना जंगल फैला हुआ है। वैसे तो इन जंगलों में कई वन्य जीवों ने अपना आशियाना बनाया है, लेकिन मड़ावरा रेंज स्थित रीछना पहाड़ी के आसपास भालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। विभागीय गणना के अनुसार वर्तमान में 200 से अधिक भालू हैं।
इन भालुओं के संरक्षण के लिए विभाग द्वारा पूरे इलाके को संरक्षित किया जा रहा है। जिसके तहत रीछना पहाड़ी के आसपास के इलाके की फेंसिंग की जाएगी। भालुओं के पीने के पानी के लिए जंगलों में जगह-जगह वाटर होल बनाए जाएंगे। उनकी गतिविधियों में बाहरी व्यक्तियों का दखल नहीं हो इसके लिए जंगलों में वॉच टावर लगाएं जाएंगे। निगरानी के लिए वन कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जंगलों में आधुनिक तकनीक से भालुओं के पसंदीदा पेड़ों को लगाया जाएगा ताकि उनका कुनबा वहां अपनी मौज में रह सके।
विज्ञापन
ललितपुर वन क्षेत्र के मड़ावरा रेंज स्थित रीछना पहाड़ी के आसपास भालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसके तहत पूरे इलाके को संरक्षित किया जा रहा है। जिस पर लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।
-पीपी सिंह, मुख्य वन संरक्षक, बुंदेलखंड जोन