फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   House collapsed due to incessant rain, teenager died, four injured

झांसी में आफत की बारिश: लगातार हो रही बरसात से मकान गिरा, किशोरी की मौत, चार घायल

Mon, 22 Aug 2022 01:12 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Mon, 22 Aug 2022 01:12 AM IST
सार

गुरसराय के आमली गांव निवासी बृजनंदन अहिरवार के परिवार के लोग रात में भोजन करने के बाद अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। तेज बारिश हो रही थी। देर रात तेज बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से किशोरी की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
House collapsed due to incessant rain, teenager died, four injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

झांसी व आसपास क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश से नदी- नाले उफना गए हैं। कच्चे मकान भी गिर रहे हैं। शनिवार की रात गुरसराय में कच्चा मकान गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। वहीं ओरछा क्षेत्र के चंदावनी गांव में रपटे पार करते समय कनेरा नदी में गिरने से छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


गुरसराय के आमली गांव निवासी बृजनंदन अहिरवार के परिवार के लोग रात में भोजन करने के बाद अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। तेज बारिश हो रही थी। देर रात तेज बारिश के चलते कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इससे मलबे में मकान के अंदर सो रही मालती देवी (40), गुड़िया (2 वर्ष), वीरा (7 वर्ष), प्रतिज्ञा (4 वर्ष) और प्रिंसी (14 वर्ष) दब गए। चीखपुकार सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने किसी तरह मकान में दबे लोगों को मलबे से बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय प्रिंसी पुत्री बृजनंदन (14 वर्ष) की मौत हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्यकेंद्र में भर्ती किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार दीपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ओरछा क्षेत्र अंतर्गत जनौली गांव का रहने वाला रोहित पुत्र यशवंत राजपूत रविवार की दोपहर ग्राम पंचायत चंदावनी और जनौली के बीच पड़ने वाली कनेरा नदी के रपटे को पार कर रहा था। रपटा पर तेज गति से पानी बह रहा था। पानी के इस बहाव में रोहित बह गया। यह देख मौके पर लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिला। पानी में डूबने से रोहित की मौत हो गई। बाद में लोगों की मदद से रोहित का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed