फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   barish me gira jalsatar

जून में हुई 146 मिलीमीटर बरसात, गरौठा में एक बूंद भी नहीं गिरा पानी

Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
barish me gira jalsatar
झांसी। जून में मानसून रूठा हुआ है। इस महीने 146 मिलीमीटर बारिश जरूर हो गई है लेकिन झमाझम मानसूनी बारिश का इंतजार है। रोजाना आसमान में काले बादल छाए रहते हैं लेकिन झमाझम बरसात नहीं होती। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

झांसी में पिछले 25 सालों के आंकड़ों को देखें तो अब तक वर्ष 2008-09 में जून में सर्वाधिक 333.21 मिलीमीटर बरसात हुई थी। इसके अलावा वर्ष 2001-02 में 312 मिलीमीटर पानी गिरा था। जबकि, वर्ष 2000-01 में 122.80, 2011-12 में 264.20, 2013-14 में 178.28 मिलीमीटर पानी गिरा। बाकी वर्षों में सौ मिलीमीटर से कम ही बारिश हुई। इस साल जून में 146 मिलीमीटर पानी गिरा है। सबसे ज्यादा सदर क्षेत्र में 52.40 मिलीमीटर पानी गिरा है। इसके अलावा मऊरानीपुर मेें 39, मोंठ में 37.70, टहरौली में 17.40 मिलीमीटर पानी गिरा है। जबकि, गरौठा में एक बूंद भी पानी नहीं गिरा है। मई में भी जिले में 103 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, तब भी एक बूंद भी बारिश गरौठा तहसील में नहीं हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि शुक्रवार को भी कहीं-कहीं पर बूंदाबांदी हुई है। बादलों की आवाजाही बनी हुई है। जल्द ही अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed