फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bargaining: Eighteen thousand two...will send the body to home after post mortem.

सौदेबाजी: अट्ठारह हजार दो...पोस्टमार्टम के बाद शव को घर तक पहुंचा देंगे

Tue, 05 Sep 2023 11:41 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Bargaining: Eighteen thousand two...will send the body to home after post mortem.
परिजनों ने एंबुलेंस संचालक की शिकायत प्रशासन से की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के नाम पर जमकर वसूली हो रही है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने और शव को घर तक छोड़ने के लिए एंबुलेंस संचालक ने 18 हजार रुपये मांगे। परिजनों ने इसकी शिकायत फोन कर डीएम से कर दी। बाद में शव का पोस्टमार्टम हुआ।
बांदा के कुर्रम गांव निवासी सेवा देवी मेडिकल कॉलेज में 30 अगस्त को भर्ती हुईं थीं । इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। पोस्टमार्टम कराने के लिए एक एंबुलेंस संचालक ने परिजनों से रुपये की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक ने उनसे कहा कि पंचनामा के लिए कागजी प्रक्रिया होनी है। इसके अलावा पोस्टमार्टम के लिए कुछ सामान भी आना है। बाद में शव को घर तक पहुंचाने में किराया भी लगेगा। कुल मिलाकर 18 हजार रुपये लगेंगे। बाद में एंबुलेंस संचालक 14 हजार रुपये देने की बात करने लगा। वहीं, परिजनों ने इसकी शिकायत डीएम से कर दी। सूचना पर प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर भी मौके पर पहुंचे। प्राचार्य ने बताया कि मौके पर कोई एंबुलेंस चालक नहीं मिला। बाद में शव का पोस्टमार्टम भी हो गया।
विज्ञापन


अब 15 मिनट में मोर्चरी पहुंचेगा शव
ये प्रकरण सामने आने के बाद प्राचार्य ने ईएमओ और सिस्टर इंचार्ज को निर्देश दे दिए हैं कि मेडिकल कॉलेज में मौत के बाद अगर किसी का पोस्टमार्टम होना है तो 15 मिनट में शव को मोर्चरी भेज दिया जाए। सुरक्षा गार्डों को निर्देश दिए कि कैंपस में एक भी एंबुलेंस दिखे तो उसे पंक्चर कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed