फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   barat me hangama, without bride barat return

नशे में धुत बरातियों ने किया बवाल, नाराज दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इंकार

Fri, 11 Jun 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
barat me hangama, without bride barat return
नशे में धुत बरातियों ने किया बवाल, नाराज दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इंकार
विज्ञापन

एरच (झांसी)। एरच थाना क्षेत्र के मोहल्ला मलाहीटोला में बुधवार की रात को बरातियों ने शराब ने नशे में वधू पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इससे काफी हंगामा मच गया। इस पर कन्या पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। बिना दुल्हन के ही बरात को लौटना पड़ा। हंगामे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हमीरपुर जिले के देवराई गांव से बीर सिंह की बुधवार की रात को मोहल्ला मलाहीटोला में बरात आई थी। बारात के आने के बाद वधू पक्ष के लोगों ने बरात का स्वागत किया। रात के बारह बजे बरातियों को खाना खिलाया गया। खाने के दौरान ही दुल्हन के मौसा संतोष कुमार से नशे में धुत बरातियों ने गालीगलौज कर दी। उन्होंने उनको रोका तो उन लोगों ने उसने मारपीट की। इसके बाद रिश्तेदारों ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा कर मामला शांत कर दिया। बाद में बरात जब घर पर पहुंची तो फिर बरातियों ने संतोष के साथ मारपीट कर दी। इस पर वहां पर काफी हंगामा हो गया। मारपीट की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा संतोष को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल भेजा। इस घटना से नाराज कन्या पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे के घरवालों ने उनको मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद शादी की आगे कोई रस्म नहीं की गई। कन्या पक्ष के न मानने पर गुरुवार की सुबह बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन बरातियों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि लड़की वंदना के पिता धर्मेंद्र की पहले ही मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मौसा संतोष ने ही उसे पाला था। वही उसकी शादी कर रहे थे। दूल्हे के पिता मूलचंद को भी इसकी जानकारी थी। इसके बाद भी उन्होंने मारपीट करने वाले बरातियों को नहीं समझाया। इससे दुल्हन पक्ष के लोगों में नाराजगी काफी रही। दूल्हा और उसके पिता के समझाने बुझाने के बाद भी नाराज दुल्हन पक्ष के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हुए। उनका कहना था कि अभी यह हाल है तो शादी के बाद तो और माहौल खराब हो जाएगा। इसलिए अभी शादी से इनकार करना ही अच्छा है। बरात के लौटने की पूरे क्षेत्र में चर्चा होती रही। दुल्हन पक्ष के लोग भी इस घटना से काफी मायूस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed