फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Barah chakka run scorpio number

स्कार्पियों के नंबर पर दौड़ रहा था बारह चक्का ट्रक

Wed, 17 Feb 2021 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Barah chakka run scorpio number
झांसी। स्कार्पियो गाड़ी की नंबर प्लेट पर बारह चक्का ट्रक झांसी में पकड़ा गया। ट्रक तमिलनाडु का है। ड्राइवर द्वारा कागज नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस ने ट्रक को सीज कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस को सूचना मिली कि गोविंद चौराहा के पास बारह चक्का ट्रक मौजूद है, जो बिना इजाजत के शहर में घुसा है। इस पर यातायात निरीक्षक अमरनाथ यादव की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो ड्राइवर टालमटोल करने लगा। काफी देर तक टालमटोल करने के बाद ड्राइवर मौका पाकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने जब नंबर प्लेट के जरिए पड़ताल शुरू कराई, तो यह नंबर स्कार्पियो गाड़ी का निकला। यह नंबर तमिलनाडु में पंजीकृत है। ट्रक को सीजकर पुलिस लाइन परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया। पुलिस चेचिस नंबर के आधार पर पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा ट्रक पिछले कई दिनों से यहां घूम रहा था। भारी वाहन शहर के बीचों-बीच पहुंचने से ट्रैफिक पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed