{"_id":"6a7a34f4aa55f3a2730df674","slug":"bar-association-election-on-september-3-jhansi-news-c-420-1-sjhs1002-11009-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बार संघ का चुनाव तीन सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बार संघ का चुनाव तीन सितंबर को
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। बार एसोसिएशन मोंठ की एल्डर्स कमेटी की बैठक सोमवार को अध्यक्ष शिवदयाल राजपूत की अध्यक्षता में हुई, जिसमें वर्ष 2026-27 के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई।
एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि वे चुनाव संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें और आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराएं, जिससे अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चुनाव कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 18 से 20 अगस्त तक नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी। 21 और 22 अगस्त को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 24 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। जबकि, 25 अगस्त को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। तीन सितंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मतदान होगा। शाम चार बजे के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
अध्यक्ष ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और बार एसोसिएशन की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करें। बैठक में एल्डर्स कमेटी के राजेंद्र लोहिया, इदरीस खान मंसूरी, अशोक श्रीवास्तव, हृदय नारायण लहरिया समेत मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश मुदगिल और निर्वाचन अधिकारी चंदन सिंह यादव मौजूद रहे।