फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bar association election, all nomination correct

जांच में सही पाए गए सभी अधिवक्ताओं के नामांकन पत्र

Wed, 11 Aug 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
bar association election, all nomination correct
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच करते एडल कमेंटी। अमर उजाला
जांच में सही पाए गए सभी अधिवक्ताओं के नामांकन पत्र
विज्ञापन

झांसी। जिला अधिवक्ता संघ के 20 पदों के लिए आए 64 नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच हुई, जिसमें सभी सही पाए गए। चुनाव के चलते कचहरी परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। दावेदार हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने में जुटे रहे।
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, वरिष्ठ सदस्य व कनिष्ठ सदस्यों के 20 पदों पर सोमवार को 64 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। तय चुनावी प्रक्रिया के तहत मंगलवार को एल्डर्स कमेटी के प्रकाश नारायण द्विवेदी, रघुवीर शरण बाजपेयी, सुधीर कुमार सक्सेना व दामोदर दास अग्रवाल द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी वैध पाए गए।
विज्ञापन

वहीं, चुनाव के चलते मंगलवार को कचहरी परिसर में दिन भर गहमागहमी की स्थिति बनी रही। प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ अधिवक्ताओं ने संपर्क करने में जुटे रहे। इस दौरान जलपान का दौर भी खूब चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज साफ होगी चुनावी तस्वीर
जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले अधिवक्ताओं को बुधवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का मौका दिया जाएगा। नाम वापसी से एक दिन पहले मंगलवार को दावेदार अपनी राजनीतिक गोटियां फिट करते नजर आए। कई पदों पर नाम वापसी कराने के लिए दावेदार प्रतिद्वंद्वियों से अनुनय विनय करते नजर आए। हालांकि, कौन मैदान में टिकेगा और कौन अपने पांव वापस खींच लेगा, ये तस्वीर बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी।
अधिवक्ताओं का मान बढ़ाने वाले प्रत्याशी को हमारा वोट जाएगा। सोच समझकर चयन करेंगे। - हेमंत कुमार
वकीलों की समस्याओं को पुरजोर ढंग से उठाने और सुलझाने वाले प्रत्याशियों का चुनाव करेंगे। - नीरज कमरया
वकीलों की बेहतरी के लिए काम करने वाले प्रत्याशियों को चुनेंगे। तसल्ली से प्रत्याशी का चयन करेंगे। - अब्दुल शेरिफ
अधिवक्ता संघ का चुनाव सभी वकीलों के लिए महत्वपूर्ण है। मतदान में अवश्य हिस्सा लेंगे। - संजय कुमार
कोरोना ने अधिवक्ताओं के पेशे पर गहरी चोट की है। बेहतरी के लिए काम करने वाले प्रत्याशी को चुनेंगे। - शरद प्रताप
अधिवक्ता समाज के बुद्धिजीवी वर्ग से आते हैं। चुनाव में प्रत्याशियों का चयन विवेक के साथ किया जाएगा। - रविकांत मौर्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed