फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   banl strike

तीन दिनी हड़ताल की तैयारी में बैंककर्मी

Fri, 07 Feb 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
banl strike
झांसी। लंबित वेतनमान की मांग पूरी न होने पर बैंककर्मियों ने मार्च महीने में फिर तीन दिनी हड़ताल की तैयारी की है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा के पास बैंककर्मियों ने सभा की। बैंककर्मियों ने सरकार के रवैये की निंदा करते हुए वेतनमान समझौते को तत्काल लागू करने की मांग की। ऐसा न होने पर 11 से 13 मार्च तक हड़ताल पर रहने का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के बैनर तले सभा को संबोधित करते हुए संयोजक अशोक महावर ने कहा आईबीए के लचर रवैये से वेतन समझौता लागू नहीं हो रहा। उप संयोजक ज्ञानेंद्र अवस्थी ने कहा 27 माह से वेतन समझौता लंबित है। आईबीए के अड़ियल रवैये की वजह से बैंककर्मियों के साथ न्याय नहीं हो रहा जबकि काम का बोझ लगातार बढ़ रहा है। जिला मंत्री भान सिंह कुशवाहा ने सरकार के रवैये पर नाराजगी जताई हुए कहाकि सरकार की तमाम योजनाओं को सफल बनाने के बावजूद बैंककर्मियों को उनका हक नहीं दिया जा रहा। सहसंयोजक ज्ञानेंद्र मोहन ने सरकार पर एनपीए को कम करने के लिए कॉर्पोरेट घरानों पर रोक लगाने की मांग की। अध्यक्ष पीएनबी अधिकारी संघ अध्यक्ष पीके तिवारी ने कहा बैंक की शाखाएं बढ़ाई जा रहीं लेकिन नियुक्तियां नहीं हो रहीं। कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया। सभा में मोहित अग्रवाल, सुनील दुबे, संजीव, आरके पिपरैया, राजेश गुप्ता, राजेंद्र सब्बरवाल, बरखा खोसला, नेहा, अमित निगम, संजय पुरवार, अजय राठौर, नरेंद्र कुमार, सलित मिश्रा, देवेंद्र कुमार, खेमचंद्र समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed