फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Banks began selling Gold Bond

बैंकों में शुरू हुई गोल्ड बांड की बिक्री

Wed, 26 Oct 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Banks began selling Gold Bond
gold bonds - फोटो : demo
धनतेरस में सोना खरीदने की जगह सोने की कीमत पर बैंक से बांड खरीद सकते हैं। केंद्र सरकार की योजना सोवरेन गोल्ड बांड स्कीम के माध्यम से आठ साल के लिए पैसा सुरक्षित कर सकते हैं। यह योजना सभी बैंकों में लागू है।
विज्ञापन

स्टेशन रोड स्थित पीएनबी शाखा के प्रबंधक विनोद अरोरा ने बताया कि केंद्र सरकार ने दीपावली पर 24 से 29 अक्टूबर के लिए यह योजना लागू की है। ग्राहकों को बांड के जरिये 2957 रुपये प्रति ग्राम की कीमत पर सोना बेचा जाएगा, जिसका उन्हें बांड दिया जाएगा। बांड की अवधि आठ साल रखी गई है। अवधि पूरी होते ही उस समय के सोने की कीमत के हिसाब से ग्राहक के खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। पांच साल की अवधि पूरी होने के बाद बांड कैंसल भी करवाया जा सकता है।
विज्ञापन


स्कीम के फायदे
- बांड खरीदने पर 2.5 प्रतिशत की दर से प्रतिवर्ष ब्याज मिलेगा।
- बांड गिरवी रखकर बैंक से लोन ले सकते हैं।  
- डीमैट फार्म में बांड बेच भी सकते हैं।
- सोना खरीदने से होने वाले नुकसान से बचेंगे।
- मार्केट रेट पर खरीदें और मार्केट रेट पर ही बेचें।
- सोने खरीदकर रखने से होने वाले नुकसान से बचेंगे।

एसबीआई का कॉइन मेला आज  
ध्यानचंद स्टेडियम के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में बुधवार को कॉइन मेला का आयोजन होगा। मेले में एक, दो, पांच और दस के सिक्के मिलेंगे। शाखा के मुख्य प्रबंधक गिरीश कुमार अग्रवाल ने बताया कि रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में एक ही शाखा पर आयोजन हो रहा है। कोई भी व्यक्ति कैश देकर कितने भी सिक्के ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed