फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bank gard

बैंक में गार्ड की बंदूक से गोली चली, चार घायल

Mon, 22 Jan 2018 01:12 AM IST
Jhansi
Jhansi Updated Mon, 22 Jan 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
bank gard
fire - फोटो : demo
मिनर्वा टॉकीज के पीछे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मानिक चौक शाखा में रविवार दोपहर डेढ़ बजे गार्ड की दोनाली बंदूक से अचानक गोली चल गई, जिससे दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी गार्ड को हिरासत में ले लिया है, लेकिन बैंक या घायलों की ओर से तहरीर नहीं मिलने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कोतवाली इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मानिक चौक शाखा रविवार को खुलती है और मंगलवार को बंद रहती है। रविवार की दोपहर करीब एक बजे लोग लेनदेन के लिए लाइन में लगे थे। बैंक में गार्ड बीपी मिश्रा शौचालय में गया, वहां उसकी दोनाली बंदूक से गोली चल गई। गोली शौचालय के दरवाजे को चीरती हुई निकली, जिससे थाना प्रेमनगर में तैनात उर्दू अनुवादक आसफा बेगम, सुनीता, लक्ष्मी गेट निवासी नरेंद्र कुमार और केशव छर्रे लगने से घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर बैंक में भगदड़ मच गई। बैंक कर्मचारी व लोग बाहर निकलकर भाग खड़े हुए। शाखा प्रबंधक अलका सिंह बाहर आ गईं और गार्ड को अपने केबिन में ले जाकर जानकारी लेने लगी, इसी बीच फिर से उसकी बंदूक से गोली चल गई। इससे मैनेजर के केबिन में लगे कांच के गेट में बड़ा छेद हो गया। दोबारा गोली चलने से बैंक मैनेजर भी घबरा कर भाग खड़ी हुईं। मौके पर पहुंचे कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से नरेंद्र, सुनीता और केशव को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि आसफा की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। गार्ड को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed