{"_id":"66b2b706a94b8623bc002a96","slug":"bank-employee-beaten-to-death-with-iron-rod-after-dispute-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-366007-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विवाद के बाद बैंककर्मी को लोहे की राॅड से पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विवाद के बाद बैंककर्मी को लोहे की राॅड से पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीकेडी के पास स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात क्लर्क आदर्श अड़जरिया को लोहे की राॅड से मारकर उनका सिर फोड़ दिया। घायल बैंककर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
गल्ला मंडी रोड के लक्ष्मीपुरम कॉलोनी निवासी आदर्श अड़जरिया ने पुलिस को बताया कि सोमवार दोपहर 11 बजे वह अपने कार्यालय में था। उसी समय एक युवक ने फोन करके उसे बाहर बुलाया। जैसे ही आदर्श बाहर निकला, आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। लाठी, डंडों एवं लोहे की रॉड से मारकर उसका सिर फोड़ दिया। हमले में आदर्श गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर अन्य बैंककर्मी बाहर निकल आए। उनको देखकर आरोपी वहां से भाग निकले। घायल युवक को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। आदर्श की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नवाबाद इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह के मुताबिक छानबीन में मालूम चला कि एक विवाहिता से आदर्श के प्रेम संबंध थे। विवाहिता ने दूरी बना ली लेकिन, आदर्श उसे फोन करता है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद है। तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तलाश की जा रही है।