फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   banduk, top, farsha, tirshu sang chunavi medan me kudenge ummedvar

बंदूक, तोप, फरसा, त्रिशूल संग चुनावी मैदान में कूदेंगे उम्मीदवार

Sun, 04 Apr 2021 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
banduk, top, farsha, tirshu sang chunavi medan me kudenge ummedvar
पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों को चिह्न आवंटित हो गए है। - फोटो : ???? ????
बंदूक, तोप, फरसा, त्रिशूल संग चुनावी मैदान में कूदेंगे उम्मीदवार
विज्ञापन

झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में उम्मीदवार बंदूक, तोप, फरसा, त्रिशूल के संग चुनावी मैदान में नजर आएंगे। हैरान मत होइए, यहां बात अस्त्र-शस्त्रों की नहीं बल्कि उन चुनाव चिह्नों की हो रही है, जिन्हें निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों को आवंटित करेगा। इस बार भी ग्राम प्रधान समेत अन्य पदों के उम्मीदवारों को पिछली बार की तरह परांपरागत चुनाव चिह्न ही आवंटित होेंगे।
पंचायत चुनावोें की खासियत होती है कि इनमेें राजनीतिक पार्टियां सीधी भागीदारी नहीं कर सकतीं। प्रत्येक उम्मीदवार को एक चुनाव चिह्न आवंटित होता है। बैलेट पेपर में भी उम्मीदवार का नाम न अंकित होकर सिर्फ चुनाव चिह्न बना होता है। यह चुनाव चिह्न ही उम्मीदवार की किस्मत तय करते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग (पंचायत एवं नगरीय निकाय) ने विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग चुनाव चिह्न तय किए हैं। ग्राम प्रधान पद के लिए 75, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 36 एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए 53 चिह्न आयोग ने तय किए हैं। इनमें कई चुनाव चिह्न बेहद रोचक होने के चलते काफी डिमांड में होते हैं। ज्यादातर उम्मीदवार इन चुनाव चिह्न को हथियाने की कोशिश में रहते हैं। मनपंसद चुनाव चिह्न के लिए उम्मीदवार पैरवी कराने तक से नहीं हिचकते।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पद के लिए सबसे अधिक डिमांड में अनाज ओसता किसान, बल्लेबाज, मोटर साइकिल, सुराही, प्रेशर कुकर, दीवार घड़ी, तोप, त्रिशूल, बंदूक, फरसा, आग जैसे चिन्ह रहते हैं। वहीं, जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मोबाइल फोन, हेलिकाप्टर, स्कूटर, कुल्हाड़ी, कैंची, उगता सूरत की मांग सबसे ज्यादा रहती है। इसी तरह क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दमकल, तलवार, पतंग, हंसिया, स्लेट, सरौता को चुनाव चिह्न बनाना ज्यादातर उम्मीदवार पंसद करते हैं। दूसरी-तीसरी बार पंचायत चुनाव में किस्मत अजमाने वाले कई उम्मीदवार चुनाव चिह्न को शगुन मानकर भी चलते हैं। जिस चुनाव चिह्न के साथ उनको जीत हासिल हुई, उसे ही हासिल करने की कोशिश उनकी ओर से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
चुनाव चिह्न आवंटन का यह है नियम
त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवारी वापसी के तत्काल बाद लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची प्रपत्र-13 में हिंदी वर्णमाला के अक्षरों के क्रम में तैयार की जाएगी। इस क्रम के मुताबिक ही उम्मीदवारों को आयोग में वर्णित चुनाव चिह्न क्रम से आवंटित किए जाएंगे। उम्मीदवार नामांकन के समय अपने मनपसंद चुनाव चिह्न का विकल्प भी दे सकता है लेकिन, आवंटन वर्णानुक्रम के मुताबिक ही होगा। आवंटित चुनाव चिह्न का प्रतीक नमूना भी उम्मीदवार को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed