फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   baloo crisis

बालू की आपूर्ति बंद, दाम आसमान पर

Sun, 29 Jan 2017 01:00 AM IST
jhansi
jhansi Updated Sun, 29 Jan 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
baloo crisis
बालू - फोटो : demo pic
बालू की आपूर्ति ठप होने से कीमतें आसमान छूने लगी हैं। आचार संहिता के बाद प्रशासन की सख्ती और सीबीआई टीम के छापे की भनक से खनन नहीं हो पा रहा है। यही वजह है कि करीब एक सप्ताह से बाजार में बालू नहीं आ रही है। जमाखोरों ने इसका फायदा उठाकर बालू के दाम 500 से 800 रुपये प्रति ट्रॉली बढ़ा दिए हैं। ऐसे में निर्माण करा रहे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


मिशन कंपाउंड निवासी बालू विक्रेता आशीष गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता के बाद से सख्ती बढ़ गई है। इस कारण बालू शहर में नहीं आ रही है और इसका खनन भी रोक दिया गया है। ज्यादा स्टॉक रख नहीं सकते हैं। जो कुछ रखी थी वह बिक गई। अब ग्राहक आते हैं तो मना कर देते हैं। थापक बाग में ट्रेडर्स व्यापारी आशीष ने बताया कि स्टॉक में कुछ बालू रखी है वही बेच रहे हैं। कीमत तो कम ही बढ़ाई है। जब बालू आ ही नहीं रही है तो रेट कैसे बढ़ेंगे। जिन लोगों ने स्टॉक करके रखी है वही औने-पौने दामों पर बेच रहे हैं। हम लोग तो निर्माण के लिए उपयोगी सीमेंट, सरिया का भी काम करते हैं। इस कारण कोई समस्या नहीं है। जो लोग सिर्फ बालू का ही व्यापार करते हैं उन लोगों ने प्रति ट्रॉली की कीमत पांच सौ से आठ सौ रुपये बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले तक एक ट्रॉली बालू के दाम 2200 से 2500 रुपये थे। सामान्य दिनों में मेरी दुकान से प्रतिदिन लगभग छह ट्रॉली बालू बिकती थी, लेकिन अब खरीदार आ रहे हैं तो उन्हें दे ही नहीं पा रहे हैं। अचानक दाम ऊं चे होने से निर्माण करा रहे लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है।
विज्ञापन



मुश्किल से मिल रही बालू
पंचवटी मोहल्ले में घर बनवा रहा हूं। आचार संहिता लगने से पहले तो बालू आसानी से मिल जाती थी और कीमत भी कम थी। लेकिन अब आठ सौ रुपये प्रति ट्रॉली अधिक देनी पड़ रही है और बहुत ढूंढने के बाद बालू दुकानों पर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कृष्णकांत अग्रवाल, पंचवटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed