फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   baisakhi

बैसाखी पर गुरुवाणी का किया पाठ, शाम को जलाए दीप

Tue, 14 Apr 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
baisakhi
वैशाखी पर नगर के एक घर में गुरवाणी का पाठ किया गया।
झांसी। महानगर में सिख पंजाबी समाज ने सोमवार को बैसाखी का पर्व अपने - अपने घरों में उत्साह से मनाया। लॉकडाउन के कारण गुरुद्वारों में कोई कार्यक्रम नहीं हुए। घरों में सुबह गुरुवाणी का पाठ किया और प्रसाद बनाया। शाम को घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

बैसाखी पर्व पर दशमेश गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज ने खालसा पंथ की स्थापना की थी और पंच प्यारों को अमृत पान कराया था। पर्व की सुबह से ही श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। बच्चों व युवाओं ने नए - नए कपडे़ पहने और परिवार के साथ श्री गुरुवाणी का पाठ किया। वहीं, महानगर के गुरुद्वारों में ग्रंथियों ने श्री गुरुवाणी का पाठ किया। लॉकडाउन के कारण श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रही। शाम को श्रद्धालुओं ने घरों में दीप जलाए और जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयकारे लगाए। सीपरी में प्रतिपाल सिंह भुसारी, परमजीत सिंह भुसारी, विक्रमजीत कौर, रेनू भुसारी ने पर्व पर दीप प्रज्ज्वलित किए। इधर, गुरुद्वारा नगरा में ज्ञानी अमनदीप सिंह भोगल ने गुरुवाणी का पाठ किया। वहीं, मंगलवार को श्री गुरु अर्जन देव जी का प्रकाश पर्व भी मनाया जाएगा। घरों में गुरुवाणी का पाठ और अरदास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed