फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bahar se aane wale kiye jayge quarintine

बाहर से आने वाले प्रवासी किए जाएंगे क्वारनटीन

Sun, 18 Apr 2021 02:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
bahar se aane wale kiye jayge quarintine
झांसी। पंचायत चुनाव खत्म होने के बाद कोरोना को रोकने के लिए गांव स्तर पर तैयार की गईं निगरानी समितियां अब फिर से सक्रिय की जाएंगी। निगरानी समितियां बाहर से आने वाले लोगों की निगरानी करेंगी। बाहर से आने वाले प्रवासियों को पिछली बार की तरफ फिर से क्वारंटीन किया जाएगा। पिछली बार बने सभी क्वारंटीन सेंटर फिर से आरंभ होंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. एके सिंह ने शनिवार को विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान कोर ग्रुप को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा दूसरे राज्यों से बढ़ी संख्या में श्रमिक वापस आ रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए सभी क्वारंटीन सेंटर फिर से आरंभ किए जाएं। टेस्टिंग के बाद रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही उनको गांव में जाने दिया जाए। ग्रामीण इलाकों में बनाई गई निगरानी समितियां फिर से सक्रिय की जाएं। इनके माध्यम से गांव में बाहर से आने वालों की सूचना सीधे कंट्रोल रूम को दी जाए। जिससे इनकी जांच कराई जा सके। नोडल अधिकारी ने शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में मास्क इंफोर्र्समेंट की कार्यवाई भी तेज करने को कहा। कहा, अभी चालान काटने की प्रगति संतोषजनक नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी शैलेष कुमार ने एल-2 श्रेणी के नर्सिंग होम से टेस्टिंग में निगेटिव आए मरीजों को डिस्चार्ज करने को कहा जिससे दूसरे मरीज भर्ती किए जा सकें। सीडीओ ने होम आइसोलेशन मरीजों को मेडिकल किट की पूरी जानकारी देने को कहा। बैठक में सीएमओ डॉ. जीके निगम, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसएन सेंगर, सीईओ कैंट विनोद विग्नेश्वरन, एडीएम संजय पांडेय समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग के वीरांगना होटल को बनाया जाएगा एल-1 अस्पताल
पैरामेडिकल कॉलेज में 300 बेड का एल-1 अस्पताल तैयार किए जाने के साथ ही वहां पैरामेडिकल स्टॉफ एवं चिकित्सक तैनात किए जाएंगे। इसी तरह पर्यटन विभाग के राही वीरांगना होटल को एल-1 अस्पताल में बदला जाएगा। उन्होंने जिला अस्पताल में भी पचास बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए। ट्रेसिंग में सुधार के निर्देश देते हुए बबीना, गुरसराय, मऊरानीपुर के मेडिकल ऑफीसर को सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed