फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bageshwar Dham Peethadhishwar refuses to set up divine court in Orchha

ओरछा: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का दिव्य दरबार लगाने से इनकार, धीरेंद्र शास्त्री बोले- यहां सबसे बड़ी सरकार

Thu, 29 Jun 2023 08:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, ओरछा
अमर उजाला नेटवर्क, ओरछा Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 29 Jun 2023 08:50 PM IST
सार

महंत पं.धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने मंच से भगवान श्रीरामराजा सरकार की महिमा का तो गान किया। साथ ही ओरछा की मर्यादा का पालन भी किया।

विज्ञापन
Bageshwar Dham Peethadhishwar refuses to set up divine court in Orchha
महंत पं.धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड की अयोध्या माने जाने वाले ओरछा धाम में संत सम्मेलन में बृहस्पतिवार को पहुंचे बागेश्वर धाम के महंत पं.धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने मंच से भगवान श्रीरामराजा सरकार की महिमा का तो गान किया। साथ ही ओरछा की मर्यादा का पालन करते हुए उन्होंने दिव्य दरबार नहीं लगाया। उनका कहना है कि ओरछा में ब्रह्मांड का सबसे बड़ा रामराजा दरबार है। 

विज्ञापन

मालूम हो कि ओरछा के रामराजा दरबार की ऐसी मान्यता है कि यहां कोई भी वीईपी यहां तक कि देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति भी गार्ड ऑफ ऑनर नहीं लेते हैं। यहां के राजा श्रीराम हैं और उन्हीं के दरबार में सब अपनी फरियाद लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानजी महाराज रामराजा सरकार के सेवक हैं, इसलिए हनुमानजी महाराज का दरबार तो वैसे भी रामराजा के चरणों में लगा हुआ है। ओरछा के हैलीपैड पर आयोजित संत सम्मेलन में बागेश्वरधाम महाराज के अलावा स्थानीय संत भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed