फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Bad performance village nirichad commisioner

खराब प्रगति वाले गांवों का भ्रमण करेंगे कमिश्नर

Fri, 11 Jun 2021 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Bad performance village nirichad commisioner
झांसी। कमिश्नर अजय शंकर पांडेय ने मंडल के तीनों जनपदों में आत्ममंथन एवं एक्सपीरियन शेयरिंग सप्ताह से मंडल में विकास कार्यों की हकीकत जानेंगे। साथ ही अगले सोमवार से कम प्रगति वाले सभी महत्वपूर्ण विकास कार्यक्रमों पर कमिश्नर की ओर से सुझाव पत्र भेजा जाएगा। इसमें संबंधित अधिकारी स्वयं ईमानदारी से बताएं कि किस स्तर पर कठिनाई आ रही है।
विज्ञापन

कमिश्नर ने संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विभागों को तीन-चार दिन का समय देते हुए पुन: प्रगति के संबंध में जानकारी की जाए। यदि प्रगति में सुधार नहीं आए तो संबंधित विभाग के अधिकारी से फोन से वार्ता कराई जाए। यदि फिर भी कार्यक्रम में प्रगति बेहतर नहीं होती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय अधिकारी से उनके विभाग के कार्यक्रमों में सबसे अच्छे विकास कार्य करने वाले गांव और सबसे खराब प्रगति वाले गांवों की जानकारी ली जाए। उन गांवों का भ्रमण कमिश्नर द्वारा किया जाएगा। खराब प्रगति वाले ग्रामों की स्थिति में सुधार के लिए अच्छे ग्राम से विकास कार्यों के संबंध में शेयर कराएं जाएंगे। उपायुक्त आबकारी को निर्देश दिए हैं कि जहरीली शराब, अवैध शराब, तस्करी, ओवर रेटिंग के संबंध में सघन, आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया जाए। इसके लिए जनपद एवं तहसील स्तर पर पुलिस, राजस्व अधिकारी, आबकारी अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर सघन चेकिंग कराई जाए। इसी प्रकार ग्राम स्तर पर ग्राम प्रधान, चौकीदार एवं लेखपाल द्वारा संयुक्त रूप से टीम बनाकर कार्रवाई के लिए उत्तरदायी बनाया जाए। पौधरोपण के संबंध में कमिश्नर ने वन संरक्षक को निर्देश दिए कि मंडल में सभी विभागों को लक्ष्य के अनुसार पौधरोपण के लिए पत्र भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed