फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   bacchi ki maut

बाइक की टक्कर से घायल चार साल की बच्ची ने तोड़ा दम

Mon, 02 May 2022 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
bacchi ki maut
झांसी। बाइक की टक्कर से घायल चार साल की बच्ची की रविवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बच्ची मां के साथ अपने मामा के यहां जा रही थी, इसी बीच वो हादसे का शिकार हो गई थी।
विज्ञापन

टीकमगढ़ के कैलपुरा निवासी किसान कैलाश लोधी की पत्नी नंदकुमारी बुधवार की दोपहर अपने मायके जा रही थी। नंदकुमारी के साथ उसकी तीन बेटियां भी थीं। एक साल की बच्ची को महिला गोद में लिए हुए थी। जबकि बेटी इच्छा (4) व पूजा (3) मां के साथ पैदल चल रहीं थीं। इसी दरम्यान गांव के ही गणेश ढाबा के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने इच्छा में टक्कर मार दी, जिससे वो घायल हो गई। घटना के बाद बाइक सवार ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं, बच्ची को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed