{"_id":"61d0b9eda60ea279ab351d7e","slug":"babina-s-xi-brothers-won-the-final-match-of-the-tournament-dehat-news-jhs2122315131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बबीना की इलेवन ब्रदर्स ने टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बबीना की इलेवन ब्रदर्स ने टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीता
विज्ञापन
बबीना। स्वर्गीय मनोज सोनी की स्मृति में आयोजित न्यू दशहरा ग्राउंड बबीना में शनिवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच आगरा टीम एवं बबीना 11 ब्रदर्स टीम के मध्य खेला गया।
दिए गए समय के उपरांत भी जब दोनों टीमों का एक भी गोल नहीं हुआ तो पेनल्टी के आधार पर बबीना इलेवन ब्रदर्स ने 3-2 से जीत हासिल की। फाइनल मैच के साथ ही फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन किया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नया सवेरा ट्रस्ट के प्रमुख यशपाल सिंह यादव ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नया सवेरा ट्रस्ट की ओर से 51000 रूपये के उपहार भी उपलब्ध कराए गए हैं। मैच का संचालन चंद्र प्रकाश राय एवं रवि जैन ने किया। अंत में सभी का आभार आयोजक रितिक सोनी, राकेश सोनी एवं रामसेवक रजक द्वारा प्रकट किया गया।