फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Babina MLA's picketing case reached the government, report summoned

Jhansi News: बबीना विधायक के धरना देने का मामला शासन तक पहुंचा, रिपोर्ट तलब

Mon, 22 May 2023 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Babina MLA's picketing case reached the government, report summoned
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा के रक्सा थाने में अपने समर्थकों के साथ धरना देने का मामला शासन तक पहुंच गया है। शासन ने इस संबंध में वरिष्ठ अफसरों से रिपोर्ट तलब की है। पुलिस अधिकारी भी अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। यह रिपोर्ट भी जल्द ही शासन को भेजी जाएगी। बड़ागांव के टांकोरी गांव में बुजुर्ग लालाराम की हत्या मामले में पुलिस ने लालाराम के परिजनों को ही पूछताछ के लिए उठाया था। परिजन भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। यह बात जब विधायक राजीव पारीछा को मालूम चली तब वह शनिवार को भारी लाव-लश्कर संग रक्सा थाने पहुंच गए। पूछताछ के नाम पर युवकों के साथ बर्बरता के आरोप लगाए। विधायक के कड़े रवैये के चलते पुलिस को कुछ देर बाद ही पूछताछ के लिए उठाए गए युवकों को छोड़ देना पड़ा। इस दौरान विधायक ने सीओ सदर प्रज्ञा पाठक पर भी जमकर आरोप लगाए थे। समाचार पत्रों में इस मामले के प्रकाशित होने के बाद यह मामला शासन तक पहुुंच गया। गृह एवं गोपन विभाग की ओर से रिपोर्ट मांगी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी इस बारे में पूरी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है हालांकि एसएसपी राजेश एस ने इस बारे में किसी तरह की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

अब पुलिस के गले की फांस बनी बुजुर्ग की हत्या
टांकोरी गांव में बुजुर्ग लालाराम की हत्या पुलिस के ही गले की फांस बन गई। इस मामले में विधायक राजीव पारीछा खुल कर एक पक्ष के साथ खड़े हो गए। ऐसे में पुलिस के सामने धर्मसंकट पैदा हो गया। पुलिस अफसरों का कहना है कि हत्या के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी लेकिन, विवेचना के दौरान कई तथ्य सामने आए। अब विधायक राजीव पारीछा के मोर्चा खोल देने से पुलिस बैकफुट पर चली गई। ऐसे में हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के सामने खासी चुनौती हो गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed